चाचा पर नरम, बीजेपी पर गरम, अखिलेश ही होंगे सपा अध्यक्ष !

Update: 2017-10-04 17:39 GMT

आगरा : आगरा में समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन 5 अक्टूबर से आरंभ होना है। सूत्रों के मुताबिक अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक बार फिर पार्टी अध्यक्ष चुन लिया गया है, सिर्फ औपचारिकताएं बाकी हैं। पार्टी में उनके मुखर विरोधी रहे उनके चाचा शिवपाल यादव ने भी फोन पर उन्हें बधाई दी है। वहीं सम्मेलन के पहले पूर्व सीएम अखिलेश ने मीडियाकर्मियों से बात की और केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर जुबानी हमले किये।

क्या कहा अखिलेश ने

-आगरा में राष्ट्रीय सम्मेलन होना पार्टी के लिए शुभ रहा है।

-जब भी यहां राष्ट्रीय सम्मेलन हुए तब ही हमारी सरकार बनी है।

-बीजेपी हमेशा वादा करती है, खरा कभी नही उतरती।

-देश के पीएम यहां आए थे। उन्होंने कहा था कि किसानों का कर्ज माफ करेंगे। लेकिन कई माह गुजर जाने के बाद जो कर्ज माफी हुई थी वो किसानों के साथ धोखा हुआ है।

-किसानों की आय दुगनी करने की बात कही गयी थी। सरकार बताए कितने किसानों की आय दुगनी हुई।

-जीएसटी के रूप में व्यापारी वर्ग के साथ धोखा हुआ है।

-जीएसटी का शुभारंभ बड़ी धूमधाम से हुए था। लेकिन जीएसटी की वजह से व्यापारी आज बीमार हो रहा है।

-डिजिटल इंडिया के साथ साथ गोबर और गाय पर वोट मांगा था। शमशानों और कब्रिस्तान पर वोट मांग था। जाने क्या क्या सपने दिखाए थे।

-पूरे उत्तर प्रदेश का विकास रुक गया है। स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प हो गयी है। नया पुल नहीं बन रहा सड़कें नही बन रही।

-अपनी गलती छुपाने के लिए सिर्फ जांच की जा रही है।

-ताजमहल से बड़े पैमाने पर रोजी-रोटी जुड़ी हुए है। हो सकता है किसी के लिए ताज बहुत बड़ी चीज न हो लेकिन ताजमहल भारत की पहचान है।

-समाजवादियों ने आगरा से लखनऊ तक सडक बना दी। वैसी कौन सी सड़क बीजेपी बनाएगी।

-कभी कभी उम्र और रिश्ते का लाभ मिलता है। मुझे इसलिए शिवपाल जी ने बधाई भी दी और आशीर्वाद भी दिया।

ये भी कहा अखिलेश ने:

-हमने आलू किसानों की सबसे ज्यादा मदद की।

-बीजेपी वादा करती है पर पूरा नहीं करती है।

-केंद्र बताए 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए क्या किया?

-किसानों के साथ कर्जमाफ़ी के नाम पर धोखा हुआ है।

-नोट काला-सफेद नहीं होता। लेन-देन होता है, हम पहले ही कह चुके हैं।

-जीएसटी से देश का व्यापारी परेशान है। उसके साथ धोखा हुआ है। देश का व्यापार ठप्प हो गया है।

-बीजेपी मुख्य मुद्दों से हटकर ऐसी बात करती है, जिसमें बहस हो और लोगों की भावनाएं भड़के।

-डिजिटल के साथ बीजेपी ने गाय, गोबर, कब्रिस्तान, शमशान पर भी चुनाव लड़ा।

-गोरखपुर मुद्दा बीजेपी की नाकामयाबी का उदाहरण है।

-वोट 'अच्छे दिन' के लिए मांगे थे, कहां है अच्छे दिन?

-सरकार कमी छुपाने के लिए जांच पर जांच करती है।

-ताजमहल से बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार मिलता है। भारत का नाम ताजमहल से भी जाना जाता है।

-हो सकता है यह औरों के लिए बड़ी चीज न हो पर हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्म के लोग यहां से रोजगार पाते हैं।

-प्रधानमंत्री जहां से भाषण देते हैं, वो किसने बनवाया। ताजमहल और उसका कुछ तो रिश्ता होगा ही।

-मोदी जी ने आगरा में भाषण दिया था, कि विश्व में तीन ट्रिलियन का कारोबार टूरिज्म से होता है। उसमें ताजमहल का भी योगदान है।

Tags:    

Similar News