बीजेपी विधायक बोले- मंत्री ओम प्रकाश हैं कीड़े- मकोड़े, ये बताई वजह

Update: 2018-07-09 09:24 GMT

बलिया: भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने बेतुका बयान देते हुए आम आदमी पार्टी की तुलना वेश्या और भाजपा की सहयोगी सुभासपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की तुलना कीड़े मकोड़े से की है।

अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले भाजपा के बैरिया क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कल शाम यहाँ संवाददाताओं से बातचीत करते हुए एक बार फिर बेतुका बयान दिया है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए आम आदमी पार्टी की तुलना वेश्या से कर दी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल स्वयं को सामान्य व्यक्ति बताते हैं और नैतिकता की बात करते हैं। उनकी हैसियत 85 करोड़ की हो गयी है। अब वह भाजपा को उपदेश दे रहे हैं। उनका उपदेश ऐसा ही है जैसे कोई वेश्या किसी को उपदेश दे कि आपको ठीक से रहना है।

ये भी देखें:ऐसी महिलाएं करती कुल खानदान का नाम रोशन, होता इनके हाथ में राजयोग

आम आदमी पार्टी है ‘ दाम आदमी पार्टी’

विधायक ने कहा कि सामाजिक जीवन साधना वाला होता है। सामाजिक जीवन में भ्रष्टाचार करने वाले का चरित्र वेश्या का होता है। आम-आदमी पार्टी का कोई चरित्र नहीं है। यह पार्टी 7 करोड़ में राज्यसभा के टिकट का सौदा करती है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। उन्होंने आम आदमी पार्टी का नया नामकरण दाम आदमी पार्टी किया। उन्होंने दिल्ली की भी नई परिभाषा गढ़ी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में दिल बिकता है, इसीलिए इसको दिल्ली कहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारतीय राजनीति का सूर्य करार दिया तथा कहा कि देश में इनकी चमक को कम करने की हैसियत में कोई नहीं है।

उन्होंने भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के काबिना मंत्री ओम प्रकाश राजभर की तुलना कीड़े मकोड़े से की है। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश राजभर भाजपा की कृपा से विधायक व मंत्री बने हैं। उनका स्वभाव ललकारने का है। उनके लिये उनका खानदान ही जहान हो गया है। उन्होंने सवाल किया कि वह नहीं ललकारेंगे तो उनके परिवार के लोगों को लोकसभा का टिकट कैसे मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कीड़े मकोड़े को भी साथ ले लिया है। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश का भाजपा के सत्संग में धीरे - धीरे स्वभाव बदल रहा है।

ये भी देखें:हो गया खुलासा: अब इस फिल्म में काम करेंगी बॉलीवुड की देसी गर्ल

Tags:    

Similar News