संगीता चौहान का अभियान तेज, स्वतंत्रदेव ने किया प्रचार

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने संवाद के दौरान किसान, युवा, महिला, पिछड़ा वर्ग मोर्चा व अनुसूचित मोर्चा के साथ चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश को अखण्ड बनाने के साथ ही देश को सामरिक व आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए काम कर रहे है।

Update: 2020-10-15 07:32 GMT
स्वतंत्रदेव पहुंचे चेतन चौहान के चुनाव क्षेत्र, किया चुनाव प्रचार (social media)

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज अमरोहा पहुंचकर विधानसभा नौगावां सादात में कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी मंथन करते हुए जीत का मंत्र दिया। यहाँ पर कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन के कारण उपचुनाव कराया जा रहा है। इस बार उनकी पत्नी संगीता चौहान को भाजपा ने चुनाव में उतारा है।

ये भी पढ़ें:कितने अमीर हैं PM मोदी: कमाई का बड़ा हिस्सा करते हैं निवेश, प्रॉपर्टी की दी जानकारी

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने संवाद के दौरान कहा

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने संवाद के दौरान किसान, युवा, महिला, पिछड़ा वर्ग मोर्चा व अनुसूचित मोर्चा के साथ चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश को अखण्ड बनाने के साथ ही देश को सामरिक व आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए काम कर रहे है। पिछले 70 वर्षो में की गई ऐतिहासिक भूलों को सुधारने का काम मोदी जी ने किया है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के संकल्प और उस संकल्प से जुडे़ पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता व देश के जनमानस के स्वप्न को साकार रूप देने का काम मोदी जी कर रहे है।

उन्होंने नौगावां सादात विधानसभा में चुनाव अभियान का शुभारम्भ किया

उन्होंने नौगावां सादात विधानसभा में चुनाव अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने बूथ समिति के साथ परिचय व संवाद करते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति ही बूथ की मजबूती का आधार है और मजबूत बूथ ही चुनाव में विजय का आधार है। उन्होंने कहा कि अपने बूथ पर प्रत्येक व्यक्ति से सम्पर्क व संवाद करते हुए भाजपा सरकारों के निर्णय व योजनाओं को जन-जन के बीच साझा करें।

swatantra-dev (social media)

कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए अमरोहा पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भाजपा सरकारों द्वारा गांव, गरीब, किसान, शोषित, वंचित वर्ग के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए शुरू की गई योजनाओं व कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बल पर भाजपा की विजय सुनिश्चित है। इस उपचुनाव में विपक्ष के छल-प्रपंच धराशायी होगें और जनता फिर भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद देगी।

ये भी पढ़ें:गैंगरेप का आरोप निकला झूठा, बक्सर कांड में पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेन्द्र चैधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित वेनीवाल, पार्टी प्रत्याशी संगीता चौहान ने बूथ समितियों का स्वागत किया। इसके पश्चात् कोर टीम व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी मंत्रणा की।

श्रीधर अग्निहोत्री

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News