चंद्रशेखर गुंडावाद के खिलाफ थे, इंदिरा गांधी की भी करी खिलाफत: सीएम योगी

Update: 2018-07-08 12:14 GMT

लखनऊ: देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की रविवार को 11 वीं पुण्‍यतिथि है। इस मौके पर एक कार्यक्रम के दौरान उनके भाषणों के अंश पर आधारित पुस्‍तक ‘संसद में दो टूक भाग-2’ का सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने विमोचन किया। इस मौके पर उन्‍हें याद करते हुए सीएम ने कहा कि चंद्रेशखर हमेशा से गुंडावाद और परिवारवाद के खिलाफ थे। यही वजह थी कि उन्‍होंने कांग्रेस और इंदिरा गांधी की भी खिलाफत की थी। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

मूल्‍यों के साथ नहीं किया समझौता

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने मूल्यों के साथ कभी समझौता नहीं किया। चंद्रशेखर के जीवन में एक अजीब सा फक्कड़पन था। देश के लोकतंत्र को कमज़ोर करने की जो शरारतपूर्ण कोशिश हुई थी, उसके खिलाफ चंद्रशेखर ने आवाज उठाई थी। बहुत सारे लोग अपने आप को समाजवादी कहते हैं, लेकिन वास्तव में समाजवाद क्या होना चाहिए। उसके आदर्श प्रतिमूर्ति के रूप में चंद शेखर को रखा जा सकता है। उन्होंने संपत्ति और संपति दोनों को अपने से दूर रखा। समाजवाद के नाम पर परिवारवाद को उन्होंने कभी बढावा नहीं दिया। परिवारवाद और गुंडवाद करना समाजवाद नहीं है, चंद्रशेखर इसके खिलाफ थे। आपातकाल के नाम पर लोकतंत्र का गला घोटने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। चंद शेखर ने इंदिरा गांधी और कांग्रेस के खिलाफ आवाज उठाई थी।

Similar News