लखनऊ : यूपी में अब रंगों पर भी राजनीति होना शुरू हो गई है। पार्टियों ने खास रंगों को अपने तरीकों से कुछ इस तरह अपनाया है कि पार्टी विशेष की सत्ता आते ही उस रंग की पौ बारह होने लगती है। वर्तमान में यूपी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। योगी सरकार की पहली पसंद भगवा रंग है।
ये भी देखें :राग – ए- दरबारी: योगीजी, आल इज नॉट वेल! कहीं कुछ तो फेल!
शायद यही वजह है कि अब मुख्यमंत्री के पुराने कार्यालय यानि लाल बहादुर शास्त्री भवन को भगवा रंग में रंगा जा रहा है। हालांकि यह पहला मामला नहीं है। जब सत्ता के पसंदीदा भगवा रंग की तूती बोल रही है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।
हॉस्पिटल से शुरू हुआ था सिलसिला
यूपी में भगवा रंग की तूती का पहला मामला प्रदेश में हॉस्पिटलों में भगवा रंग की चादर बिछाने के चलते सामने आया था। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल पर यूपी के परिवहन विभाग ने तुरंत अंत्योदय बसों को भगवा रंग में रंगना शुरू कर दिया। इतने पर लखनऊ नगर निगम ने कूड़ा उठाने वाली गाडियों पर भगवा रंग चढ़ा दिया। अब सीएम कार्यालय को ही भगवा रंग में रंग कर इस रंग के महत्व को उजागर किया जा रहा है।