अब BJP के लिए 'धक धक' करता है माधुरी दीक्षित का दिल, लड़ सकती हैं यहां से चुनाव

भारतीय जनता पार्टी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने को 2019 के लोकसभा चुनाव में पुणे सीट से मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। पार्टी माधुरी दीक्षित के उम्मीदवारी को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है और हो सकता है आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें पुणे लोकसभा से टिकट देकर चुनाव लड़वा दे।

Update: 2018-12-06 11:39 GMT

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने को 2019 के लोकसभा चुनाव में पुणे सीट से मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। पार्टी माधुरी दीक्षित के उम्मीदवारी को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है और हो सकता है आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें पुणे लोकसभा से टिकट देकर चुनाव लड़वा दे। गौरतलब हो कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इस साल जून में अदाकारा से मुंबई स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी। शाह उस समय पार्टी के ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत मुंबई पहुंचे थे। शाह ने इस दौरान अभिनेत्री को नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया था।माधुरी दीक्षित भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक अभियान की भी ब्रांड एंबेस्डर है।

यह भी पढ़ें ........…जब माधुरी दीक्षित को बदलना पड़ा अपना नाम

फिलहाल यहां से अनिल शिरोले सांसद हैं और अगर माधुरी को बीजेपी से टिकट मिलता है तो यह उनके लिए किसी झटके से कम नहीं होगा। पर सूत्रों का कहना है कि बीजेपी ने माधुरी को लेकर सर्वे भी कराया है, जिसके नतीजे उनके पक्ष में गए हैं। ऐसे में पार्टी यहां नया चेहरा ला सकती है। एक सर्वे के अनुसार, बीजेपी 2014 की तरह ही 2019 के चुनाव में भी कई सेलिब्रिटीज को टिकट दे सकती है और इसमें 'धक-धक गर्ल' का नाम भी शामिल है।

यह भी पढ़ें ........मराठी फिल्में अब युवाओं को अधिक आकर्षित कर रहीं : माधुरी

पार्टी सूत्रों के अनुसार माधुरी का नाम पुणे लोकसभा सीट के लिए चुना गया है। पार्टी 2019 के आम चुनाव में माधुरी दीक्षित को उम्मीदवार बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। पार्टी का मानना है कि पुणे लोकसभा सीट उनके लिए बेहतर होगी। पार्टी कई लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने की प्रक्रिया में है और दीक्षित का नाम पुणे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुना गया है। इसके लिए उनके नाम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें ........जानिए माधुरी ने किसके साथ किया ताज का दीदार, शेयर की फीलिंग्स

51 वर्षीय अदाकारा माधुरी ने ‘तेजाब’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘दिल तो पागल है’, ‘साजन’ और ‘देवदास’ सहित अनेक बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।

यह भी पढ़ें ........धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की तबियत खराब, हुई अमेरिका के हॉस्पिटल में भर्ती

Tags:    

Similar News