ममता के स्वागत में दिल्ली बोली- दीदी, यहां खुलकर मुस्कुराइए, आप लोकतंत्र में हैं

कोलकाता के बाद अब दिल्ली में मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी दिग्गज महारैली में शामिल होंगे। दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित इस महारैली में शामिल होने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी दिल्ली पहुंची हैं।

Update: 2019-02-13 06:54 GMT

नई दिल्ली: कोलकाता के बाद अब दिल्ली में मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी दिग्गज महारैली में शामिल होंगे। दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित इस महारैली में शामिल होने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी दिल्ली पहुंची हैं। ममता के स्वागत में लगे पोस्टर राजनैतिक गलियारे में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

ये भी देखें :दिल्ली में एकजुट होगा विपक्ष, आम आदमी पार्टी की महारैली आज

इन पोस्टर्स पर लिखा है, दीदी, यहां खुलकर मुस्कुराइए, आप लोकतंत्र में हैं। एक अन्य पोस्टर पर लिखा है, दी , यहां आपको लोगों को संबोधित करने से कोई नहीं रोकेगा।

ये पोस्टर्स ‘यूथ ऑफ डेमोक्रेसी’ नाम के संगठन ने लगाए गए हैं।

ये भी देखें : जानिए, लखनऊ में प्रियंका ने क्या कहा-पति, पार्टी और पीएम के बारे में

इस रैली में ममता बनर्जी के अलावा चंद्रबाबू नायडू, एचडी देवगौड़ा, फारूक अब्दुल्ला और शरद पवार भी शामिल होंगे।

आम आदमी पार्टी ने इसे 'तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' रैली का नाम दिया है इस रैली में सपा, डीएमके, राजद, रालोद के नेता भी शामिल हो सकते हैं।

आप नेता गोपाल राय ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी न्योता भेजा गया है।

Tags:    

Similar News