माया से डरी BJP, मौर्या डिप्टी सीएम पद से देंगे इस्तीफ़ा, दिल्ली भेजने की तैयारी!

Update: 2017-07-23 17:19 GMT

लखनऊ: राज्यसभा से मायावती के इस्तीफे और फूलपुर लोकसभा सीट से उपचुनाव में लड़ने की अटकलों के बीच भाजपा में मंथन चल रहा है। भाजपा के रणनीतिकारो ने फिलहाल इस सीट से उपचुनाव को टालने की रणनीति बनाई है, केशव प्रसाद मौर्या के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दिलवाने को करीब-करीब तय कर लिया है। बदले में केशव प्रसाद मौर्या को केंद्र में किसी अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जाएगी।

ये भी देखें: सूर्य प्रताप सिंह ने UPSSSC के पूर्व चेयरमैन को कहा अखिलेश का दूसरा ‘टट्टू’, लिखा-हो CBI जांच

जानिए क्यों फूलपुर लोकसभा उपचुनाव भाजपा टालना चाह रही है?

ऐसा कई मीडिया रिपोर्ट्स में है, कि मायावती फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में खुद लड़ने की तैयारी कर रही हैं। मायावती की उम्मीदवारी को सपा और कांग्रेस भी समर्थन दे रही है। (सपा-बसपा और कांग्रेस) महागठबंधन के लिए फूलपुर लोकसभा उपचुनाव का गणित बिलकुल मुफीद है।

भाजपा को डर है, अगर लोकसभा उपचुनाव में पार्टी हार जाती है, फिर 2019 के आम लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन के लिए माहौल बन सकता है। वहीँ इस सीट पर एकजुट विपक्ष के सामने भाजपा को हार की आशंका दिखाई देती है।

Tags:    

Similar News