Bihar News: बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह को इलाज के लिए मिली पैरोल

Bihar News: बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह को इलाज के लिए मिली पैरोल

Update:2024-05-05 07:27 IST

Bihar News (Pic:Social Media)

Bihar News: राज्य सरकार के गृह मंत्रालय ने अनंत को इलाज करवाने के लिए 15 दिनों की पैरोल पर रिहा करने का निर्देश दिया है। बता दें कि मुंगेर लोकसभा सीट पर 13 मई को होने वाली वोटिंग से पहले Anant Singh जेल से बाहर आए हैं।

बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह को पैरोल मिल गई है और वो जेल से बाहर आ गए हैं। राज्य सरकार के गृह मंत्रालय ने अनंत सिंह को इलाज करवाने के लिए 15 दिनों की पैरोल पर रिहा करने का निर्देश दिया है। इसी के बाद उन्हें पैरोल मिला है। बता दें कि मुंगेर लोकसभा सीट पर 13 मई को मतदान होना है। मतदान से पहले Anant Singh जेल से बाहर आए हैं। ऐसे समय में उनका जेल से बाहर आना बेहद अहम माना जा रहा है। अनंत सिंह, मौजूदा समय में पटना की बेऊर जेल में सजा काट रहे हैं।

अनंत सिंह के समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

इस वजह से मिला था पैरोल

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बटवारा को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद अनंत सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर पटना की बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को काफी चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद की विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 मई को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Tags:    

Similar News