BJP में शामिल ये नेशनल शूटर, पिता रह चुके है पूर्व केंद्रीय मंत्री..

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह अब राजनीति में कदम रख रही हैं। वह आज बीजेपी की सदस्य बन गयी हैं।बता दें, कि नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह के पिता के निधन के बाद उनकी मां पुतुल सिंह भी सांसद रही हैं।

Update: 2020-10-04 13:17 GMT
BJP में शामिल ये नेशनल शूटर, पिता रह चुके है पूर्व केंद्रीय मंत्री..

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह अब राजनीति में कदम रख रही हैं। वह आज बीजेपी की सदस्य बन गयी हैं।बता दें, कि नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह के पिता के निधन के बाद उनकी मां पुतुल सिंह भी सांसद रही हैं। श्रेयसी सिंह बीजेपी महासचिव अरुण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के समक्ष बीजेपी की सदस्यता लेंगी। माना जा रहा है कि श्रेयसी सिंह बांका के अमरपुर सीट या फिर जमुई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। यह चर्चा काफी दिनों से चल रही थी कि श्रेयसी सिंह राजनीति में कदम रखने रखने वाली हैं।



बीजेपी से शुरू किया राजनीतिक पारी

पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वह आरजेडी में शामिल होंगी। लेकिन आज खबर मिलने पर ये साफ़ हो गया की वह अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत बीजेपी के साथ करेंगी। श्रेयसी नेशनल शूटर हैं। 2018 के राष्ट्र मंडल खेलों में वह स्वर्ण पदक जीती थीं। इससे पहले ग्लासगो में हुए 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

यह भी पढ़ें: सेना पर आसमानी आग: शुरू भयानक युद्ध, तबाही ही कगार पर दोनों देश

माता भी रह चुकी हैं सांसद

बता दें, कि श्रेयसी सिंह की मां पुतुल कुमारी बांका के पूर्व सांसद स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की पत्‍नी हैं और दो बार सांसद रह चुकी हैं। हालांकि, इस बार पुतुल कुमारी लोकसभा चुनाव हार गई थीं। 2014 में वह सांसद बनी थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में बांका जेडीयू के खाते में चला गया। जिसके बाद पुतुल सिंह नाराज हो कर जेडीयू के गिरधारी यादव के खिलाफ निर्दलीय मैदान में उतर गईं। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निलंबित कर दिया।

यह भी पढ़ें: मुश्किल में दुनिया: सर्दी में कोरोना की नई लहर का खतरा, इन देशों ने चेताया

Tags:    

Similar News