UP के इस निर्दलीय कैंडिडेट ने गांधी-भगत को बनाया प्रस्तावक, ब्लादिमीर पुतिन को बेस्ट फ्रेंड

नोएडा विधानसभा सीट से नामांकन करने वाले प्रत्याशी विनोद पवार ने महात्मा गांधी और शहीद भगत सिंह को अपना प्रस्तावक बना दिया। यही नहीं विनोद पवार ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतीन को अपना बेस्ट फ्रेंड बताते हुए उनका नाम भी प्रस्तावकों की सूची में शामिल कर दिया। निर्वाचक नामावली के भाग संख्या के कॉलम में मिशन मेक इंडिया, भारतीय वसुधैव कुटुंबकम के साथ अपनी कोचिंग का पैंफलेट भी उन्होंने दस्तावेज के साथ लगाया है। 25 जनवरी को जांच के बाद उनका नामांकन रद कर दिया गया।

Update: 2017-01-28 14:44 GMT

नोएडा: नोएडा विधानसभा सीट से नामांकन करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी विनोद पवार ने महात्मा गांधी और शहीद भगत सिंह को अपना प्रस्तावक बना दिया। यही नहीं विनोद पवार ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को अपना बेस्ट फ्रेंड बताते हुए उनका नाम भी प्रस्तावकों की सूची में शामिल कर दिया। निर्वाचक नामावली के भाग संख्या के कॉलम में मिशन मेक इंडिया, भारतीय वसुधैव कुटुंबकम के साथ अपनी कोचिंग का पैंफलेट भी उन्होंने दस्तावेज के साथ लगाया है। 25 जनवरी को जांच के बाद उनका नामांकन रद कर दिया गया।

देश विदेश के 21 महानुभावों को बनाया अपना प्रस्तावक

नामांकन पत्र के नाम के कॉलम में उन्होंने शेरो शायरी लिखी है। प्रस्तावकों की सूची में शहीद भगत सिंह, महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद, मार्टिन लूथर, डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, नेल्सन मंडेला, सुभाष चंद्र बोस, गौतमबुद्ध, राजगुरु, अश्फाक उल्ला खां, जॉन एफ केनेडी, मौ. रफी समेत 21 महान हस्तियों के नाम दिए हैं।

मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

-जिला निर्वाचन अधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि निर्वाचन व्यवस्था का मजाक उड़ना गलत है।

-नामांकन पत्र में निर्वाचन व्यवस्था की खिल्ली उड़ाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा।

-इसकी तैयारी की जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज होगा।

-प्रत्याशी का नामंकन 25 जनवरी को रद्द कर दिया गया है।

क्या कहना है विनोद पवार का

-विनोद पवार ने बताया कि यह काम उन्होंने देश को बदलने के लिए किया है।

-दरअसल, कुछ समय पहले उनके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी।

-मुकदमा दर्ज कराने के लिए वह थाने गए।

-लेकिन इनको भी उन्हीं के साथ बंद कर दिया गया जिनके खिलाफ इन्होंने शिकायत की थी।

-देशभक्ति का हवाला देते हुए विनोद ने कहा कि वह अपनी छाती पर हमेशा तिरंगा लेकर चलते हैं।

-उनसे जबरन तिरंगा भी ले लिया गया।

महान हस्तियों की किताब पढ़ आया आइडिया

-विनोद ने बताया इतना होने के बाद लोकतंत्र से उनका विश्वास उठ गया।

-इसके बाद उन्होंने महानुभावों की किताबें पढ़ीं।

-जिसके बाद विचार आया कि शायद ऐसा करने से लोकतंत्र या सिस्टम में कोई बदलाव आ सके, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

36 प्रत्याशियों के बीच चुनावी संघर्ष

-गौतमबुद्ध नगर से इस बार कुल 36 प्रत्याशी चुनावी समर में एक दूसरे के खिलाफ संघर्ष करते दिख रहे हैं।

-इसमें नोएडा से कुल 14, दादरी से 14, और जेवर से कुल 8 प्रत्याशी कुर्सी की रेस में शामिल हो सके हैं।

गौतमबुद्धनगर की तीन सीटों पर 11 फरवरी को होना है मतदान

-बता दें कि पहले चरण के लिए गौतमबुद्धनगर की तीन सीटों पर 11 फरवरी को मतदान होना है।

-इसके लिए उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया 17 जनवरी से शुरू हो चुकी है

-जबकि इसकी आखिरी तारीख 24 जनवरी है।

-वहीं, उम्मीदवारों के कागजात की जांच (स्क्रूटनी) 25 जनवरी को होगी

-नामांकन वापसी की तारीख 27 जनवरी है।

Tags:    

Similar News