पूर्व दस्यु सुन्दरी सीमा परिहार यूपी निकाय चुनाव में कर रही प्रचार

Update: 2017-11-18 12:36 GMT

औरैया : पहले बीहड़ो की बेताज महारानी, उसके बाद बिग बॉस की हिस्सा बन चर्चा में रही पूर्व दस्यु सुन्दरी सीमा परिहार। एक बार फिर चर्चा में है। इसबार सीमा निकाय चुनाव में एक निर्दल उम्मीदवार का प्रचार करते नजर आ रही है।

ये भी देखें: सुल्तानपुर नगर पालिका : नेताओं की पत्नियों पर विरासत बचाने का दबाव

सीमा दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष के निर्दल उम्मीदवार अभिनंदन त्रिपाठी का प्रचार कर रही हैं। सीमा ने कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद मीडिया के सवालों का खालिस नेतागिरी वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा हर पार्टी टिकट देने को तैयार है। लेकिन राजनीति मे जाने का अभी कोई इरादा नही है। और न ही औरैया-इटावा जिले से राजनीति करूंगी।

चुनावों में नेताओं को डकैत समर्थन देते रहे हैं, इस सवाल पर सीमा ने कहा कि चंबल के डकैतों को बदनाम किया गया।18 वर्षो तक जंगल में गुजारने के बाद भी कभी किसी पार्टी का सपोर्ट नही किया।

Tags:    

Similar News