कृष्ण वाहिनी के सम्मेलन में लगे ‘चाचा तुम संघर्ष करो’ के नारे, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
लखनऊ: समाजवादी पार्टी छोड़ अलग होकर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की स्थापना करने वाले शिवपाल सिंह यादव के समर्थन में निरंतर वृद्धि होती जा रही है। मंगलवार को श्री कृष्ण वाहिनी के राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव का बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। शिवपाल सिंह यादव को अपने बीच पाकर कार्यकर्ता जोश से लबरेज होकर नारे लगाने लगे। ‘चाचा तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं’ के नारे से पूरा कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।
कई पूर्व मंत्रियों ने की शिरकत
शिवपाल सिंह यादव के साथ श्री कृष्ण वाहिनी के इस सम्मेलन में कई पूर्व मंत्रियों संग समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के हजारों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। दिनों दिन इस मोर्चे की लोकप्रियता में वृद्धि होती जा रही है।