सरकार राम मंदिर निर्माण के लिए विकल्पों पर कर रही चर्चा- दिनेश शर्मा

Update: 2018-11-18 10:19 GMT

कानपुर: मुख्यमंत्री योगी नाथ इस बात पर विचार कर रहे है कि राजनेताओं और ब्यूरोक्रेटस के बीच कैसे सामंजस्य बैठाया जाये। गाजियाबाद और नोयडा में राजनेताओं के लिए प्रशिक्षण कोर्स की व्यवस्था पर भी जोर दिया जा रहा है। सरकार राम मंदिर निर्माण के लिए विकल्पों पर चर्चा कर रही है।

ये बातें डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कही। वह छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिकरत करने के लिए पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि जिससे हम एमएलए चुनते है, नगर पंचायत चुनते है, प्रधान और राज्यसभा सदस्य चुनते है तो उन्हें अपने अधिकारों ,दायित्व ,व्यवहार और अनुशासन की जानकारी दी जानी चाहिए। इसी प्रकार ब्यूरोक्रेटस का जो सिस्टम है। उनको भी साल में तीन से चार दिन का प्रशिक्षण देना चाहिए।

उनका डेवलेपमेंट और नेताओं के बीच सामंजस्य कैसे बने इसके साथ ही नई-नई चीजों का एक विजन बने। हम समल्लित रूप में उन चीजों का निर्णय कर सके। इस प्रकार के विकल्पों पर विचार की सम्भावना है। आगे कहा कि राम मंदिर मुद्दे पर लोगों को जन आकांक्षा एक स्वाभाविक प्रक्रिया है जनता के लिए जनता द्वारा चुनी गयी यह जनता की सरकार है।

बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में स्पष्ट किया है कि सभी की सहमति से या फिर कोर्ट के निर्णय के अनुसार श्री राम जन्म भूमि पर निर्णय लेंगे। लेकिन जनता यह चाहती है कि कोर्ट से निर्णय जल्दी आये। अब कोर्ट में थोड़ा सा व्यवधान हुआ समय बढ़ा है इस लिए जनता की व्याकुलता स्वाभाविक है। इस स्वाभाविक प्रक्रिया में कई विकल्पों पर चर्चा हो रही है। उन विकल्पों का क्या निर्णय होता है सरकार उसका मुल्यांकन कर रही है।

ये भी पढ़ें...लखनऊ: भाजपा की कमल संदेश यात्रा रवाना, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने की रैली की अगुवाई

ये भी पढ़ें...डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा का बयान- जब राम चाहेंगे तभी बनेगा मंदिर

ये भी पढ़ें...डिप्टी CM दिनेश शर्मा ने किया शहीदों के परिजनों का सम्मान,कहा-जल्द भरे जाएंगे शिक्षकों के रिक्त पद

 

 

Tags:    

Similar News