उपेंद्र कुशवाहा को तगड़ा झटका, अपने ही हो गए बागी- दो भागों में बंटी RLSP

एनडीए से नाता तोड़ने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को जोर का झटका लगा है।कुशवाहा के अपने ही बागी हो गए। उनके अपने ही बागी हो उन्‍हें चुनौती दे दिया है।

Update: 2018-12-15 09:25 GMT

नई दिल्ली: एनडीए से नाता तोड़ने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को जोर का झटका लगा है।कुशवाहा के अपने ही बागी हो गए। उनके अपने ही बागी हो उन्‍हें चुनौती दे दिया है।

यह भी पढ़ें ……रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा

उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) शनिवार को दो टुकड़ों में बंट गई।आज पटना में एक प्रेस कान्फ्रेंस कर रालोसपा के दोनों विधायक सुधांशु शेखर और ललन पासवान और विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह ने इस बात की घोषणा की और कहा कि उपेंद्र कुशवाहा व्यक्तिगत राजनीति करते हैं और अब वो जहां जाना चाहें जाएं, हम एनडीए के साथ थे और एनडीए में ही रहेंगे। इस प्रकार उपेंद्र कुशवाहा अपने ही दांव में फंस गए हैं।

यह भी पढ़ें ……‘प्रेशर पॉलिटिक्स’ – बिहार में राजग एकजुट है और रहेगा : उपेंद्र कुशवाहा

उल्लेखनीय है कि अभी कुछ दिन ही बीते है जब रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने राजग में सम्मान नहीं मिलने के कारण राजग से रालोसपा के अलग होने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें ……PM मोदी से नहीं हुई मुलाकात, 6 दिसंबर तक NDA को बाय-बाय कह सकते हैं कुशवाहा!

इन तीनों नेताओं ने रालोसपा का दावा ठोंकते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ेगी तो वे लोग निर्वाचन आयोग से मिलकर अपनी बात रखेंगे. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि रालोसपा के अधिकांश कार्यकर्ता भी उनके साथ हैं।

यह भी पढ़ें ……कुशवाहा एनडीए को आज कर सकते हैं आखिरी सलाम, पीएम से भी मिलेंगे

उपेन्द्र कुशवाहा ने आगे की रणनीति तय करने के लिए रविवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलायी है।

Similar News