निकाय चुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, चुनाव से पहले हार गई बीजेपी

Update: 2017-11-11 15:15 GMT

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में हो रहे नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। भाजपा के प्रत्याशी ने बीमारी का हवाला देकर अपना पर्चा वापस ले लिया। जिसके कारण मैदान में केवल कांग्रेस प्रत्याशी ही रह गए। जिस की वजह से पहली बार मथुरा में हो रहे नगर निकाय के चुनाव में वार्ड नम्बर 68 से कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी ध्रुव नारायण शर्मा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार की इस जीत को भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में सब से ताकतवर मंत्री श्रीकांत शर्मा का ये क्षेत्र है। इलाके में चर्चा यह भी है कि कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस ले लिए है।

इसी वर्ष मथुरा वृन्दावन बना है नगर निगम

मथुरा वृन्दावन, फैज़ाबाद अयोध्या, फ़िरोज़ाबाद और सहारनपुर में पहली नगर निगम के चुनाव हो रहे हैं। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी अपने अपने सिम्बल पर चुनावी मैदान में हैं।जबकि 2012 के नगर निकाय चुनाव में सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ने ही अपने चुनाव चिन्ह पर उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। सबसे खास बात यह भी है की नगर निकाय चुनाव में खुद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार करने जा रहें हैं। जिस की शुरुवात अयोध्या फैज़ाबाद से होगी।

Tags:    

Similar News