चंडीगढ़ के नाइट कर्फ्यू में बदलाव, अब शाम 6 बजे से लगेगा कर्फ्यू

इस समय देश में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा दिया है। जिसे देखते हुए चंडीगढ़ में नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव किया है।

Newstrack Network :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-04-29 05:54 GMT

नाइट कर्फ्यू  फोटो (सौजन्य से सोशल मीडिया)

नई दिल्लीः इस समय देश में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा दिया है। हर रोज लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं। और हजारों लोग मर रहे हैं। कोरोना के रफ्तार को देखते हुए सरकार ने कई जगहों पर लॉकडाउन लगा दिया है। तो वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ में नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव किया है।

बता दें कि चंडीगढ़ सरकार ने आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि पंजाब और हरियाणा की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी शाम को 6 बजे से सुबह 5 बजें तक नाइट कर्फ्यू लगा रहेगा। पहले यहां पर नाइट कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लगा रहता था।

वहीं नाइट कर्फ्यू मे बदलाव हुआ है जो आज से लागू होगा। इस नए बदलाव में शहर के सभी दुकानें, मॉल्स और मल्टीप्लेक्सेस शाम पांच बजे बंद होंगे। वहीं होम डिलीवरी की सुविधा रात 9 बजे तक रहेगी। इसके साथ ही रात को सभी नॉन-एसेंशियल एक्टिविटीज बंद रहेंगी। इस फैसले से अब चंडीगढ़ ,मोहाली और पंचकूला(ट्राईसिटी) एक साथ बंद होंगे। इसके अलावा सभी एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस,कोचिंग इंस्टीट्यूशंस और लाइब्रेरीज को 15 मई तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।

इन लोगों को हो सकती है परेशानी

आज चंडीगढ़ में नाइट कर्फ्यू में लगेगा। इससे पहले भी कई दिनों से यहां पर नाइट कर्फ्यू लग रहा है लेकिन इस बार नाइट कर्फ्यू में बदलाव किया गया है। इस बदलाव में पंचकूला और मोहाली में लोगों को दिक्कत हो सकती है।आपको बताते चलें कि चंडीगढ़ में कोरोना ने रफ्तार पकड़ लिया है। यह पर सोमवार तक 821 नए मामले आए थे जबकि इनमें से पांच लोग मर गए। वहीं दूसरी ओर 23 अप्रैल तक 828 मरीज मिले थे और उस दिन 3 मरीजों की मौत की हो गई थी। हर रोज 3200 कोरोना संक्रमितों की जांच हो रही है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में देश में 379,257 नए मामले आए है।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News