Papalpreet Singh Arrested: अमृतपाल के साथी पप्पलप्रीत को भेजा गया असम के डिब्रूगढ़ जेल, पुलिस के सामने खोलेगा राज!

Amritpal Singh News : भगोड़ा अमृतपाल पुलिस की गिरफ्त में अभी तक नहीं आया है। मगर, उसका करीबी और मेन हैंडलर पप्पलप्रीत सिंह जरूर पकड़ा गया है। पंजाब पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। पपपलप्रीत से कई अहम जानकारियां हाथ लग सकती है।

Update: 2023-04-11 15:33 GMT
अमृतपाल के साथ पप्पलप्रीत सिंह (Social Media)

Amritpal Singh News : वारिस पंजाब दे' के प्रमुख और भगोड़े खालिस्तानी अमृतपाल सिंह के करीबी पपलप्रीत सिंह को असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंचा दिया गया। अमृतपाल के दूसरे सहयोगी भी असम की इसी जेल में बंद हैं बता दें कि उसे कल अमृतसर के काथू नंगल इलाके से गिरफ्तार किया गया था।

खालिस्तानी समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' (Waris Punjab De) के मुखिया अमृतपाल सिंह का करीबी और 'मेन हैंडलर' पप्पलप्रीत सिंह (Papalpreet Singh) को सोमवार (10 अप्रैल) को गिरफ्तार कर लिया गया। पप्पलप्रीत को होशियारपुर के दसुआ से दबोचा गया। इसे पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मानी जा रहे है। जालंधर से फरार होने के बाद से लगातार पप्पलप्रीत सिंह भगोड़े अमृतपाल के साथ-साथ था। होशियारपुर में दोनों ने अलग रास्ते लिए। बता दें, अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) 18 मार्च से फरार चल रहा है। पप्पलप्रीत सिंह तब उसी के साथ था। उस दौरान दोनों की तस्वीरें वायरल हुई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि,पंजाब पुलिस और स्पेशल सेल में मिलकर बड़ा ऑपरेशन चलाया। जिसमें उनके हत्थे पप्पलप्रीत सिंह चढ़ा। पंजाब पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है। पप्पलप्रीत सिंह साए की तरह अमृतपाल के साथ-साथ रहा है। पुलिस से भागते हुए जब एक बाइक को रिक्शे पर चढ़ाया जा रहा था, तब भी पप्पलप्रीत, अमृतपाल के करीब ही था। उम्मीद है कि अब अमृतपाल सिंह तक पहुंचने में पप्पलप्रीत बड़ी जानकारी दे सकता है।

ISI के संपर्क में था पप्पलप्रीत

बताया जा रहा है पंजाब पुलिस (Punjab Police) को भगोड़े अमृतपाल सिंह की लोकेशन से संबंधित जानकारी भी मिली है। पुलिस को पप्पलप्रीत से अहम जानकारियां हासिल हुई है। पंजाब पुलिस के सूत्र बताते हैं पप्पलप्रीत सिंह पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था।

अमृतपाल सिंह ISI का बेहद खास

दरअसल, ये माना जाता है कि अमृतपाल सिंह को भगाने में पप्पलप्रीत का बड़ा हाथ रहा है। पुलिस के बड़े अधिकारियों का कहना है कि पप्पलप्रीत सिंह पाकिस्तान की आईएसआई के संपर्क में था। जहां से वह लगातार निर्देश प्राप्त कर रहा था। उन्हीं के साथ मिलकर साजिश रच रहा था। अमृतपाल सिंह ISI के बेहद खास करीबियों में से एक माना जाता है। साथ ही साथ उसे कई मुद्दों पर अहम सलाह भी देता था।

यहां-यहां छिपा था पप्पलप्रीत सिंह

अमृतपाल सिंह और पप्पलप्रीत सिंह पुलिस से भागते हुए जालंधर, होशियारपुर और अमृतसर जैसे जिलों और उसके आसपास के इलाकों में शरण ली थी। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद लगातार छापेमारी की कार्रवाई जारी थी। मगर, वे उसके हाथ नहीं चढ़ पा रहे थे। बार-बार भागने में सफल रहे थे। पुलिस ने बताया था कि, दोनों फगवाड़ा कस्बे के तीन अलग-अलग डेरों, नादलोन गांव और बीबी गांव में रुके थे।

Tags:    

Similar News