Ludhiana Court Blast: लुधियाना कोर्ट में तेज धमाका, अब तक 3 की मौत, पंजाब में हाई अलर्ट जारी

Ludhiana Court Blast: लुधियाना के एक कोर्ट में ब्लास्ट होने की खबर है। बयाया जा रहा है कि लुधियाना के कोर्ट कांप्लेक्स में तीसरी मंजिल पर गुरुवार को तेज विस्फोट हुआ है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shreya
Update: 2021-12-23 07:31 GMT

लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट (फोटो- न्यूजट्रैक) 

Ludhiana Court Blast: पंजाब (Punjab) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लुधियाना के एक कोर्ट (Ludhiana Court) में ब्लास्ट होने की खबर है। बयाया जा रहा है कि लुधियाना के कोर्ट कांप्लेक्स में तीसरी मंजिल पर गुरुवार को तेज विस्फोट हुआ है। जिसके बाद मौके पर भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। लोग डर के चलते इधर उधर भागने लगे। हालांकि गनीमत यह रही कि वकीलों की हड़ताल (Vakeelon Ki Hadtal) के चलते कोर्ट में ज्यादा भीड़ नहीं थी।   

मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब में लुधियाना के कोर्ट काम्प्लेक्स में आज रोजमर्रा के दिनों की तरह काम हो रहा था। तभी सेकंड फ्लोर यानी तीसरी मंजिल पर एक जोरदार धमाका हुआ। तेज धमाके से धुएं का गुबार सा उठा भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में स्थिति स्पष्ट हुई सात से 20 लोग इस धमाके में घायल हुए हैं। जबकि 3 लोगों के मरने की खबर आ रही है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि धमाका कैसे हुआ खबर ये है कि धमाके से छत का एक टुकड़ा भी टूटकर गिरा।

यह धमाका कोर्ट नंबर नौ के पास वाश रूम में धमाका है। कोर्ट में अफरा तफरी है क्योंकि जिस समय धमाका हुआ उस समय परिसर में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। लोग अपने जानने वालों की जानकारी पाने में जुट गए हैं। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि ये विस्फोट बम धमाके से हुआ है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दो लोगों के मरने की पुष्टि की है। पुलिस पूरे अदालत परिसर की सघन जांच कर रही है। यह धमाका 12 बजकर 20 मिनट पर हुआ है। सूत्रों का कहना है कि आज वकीलों की हड़ताल होने के कारण आज अदालतों का कामकाज प्रभावित था और सामान्य कामकाज नहीं हो रहा था। लेकिन लोगों की भीड़ थी। धमाके की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई। इस धमाके के पीछे साजिश की आशंका जताई जा रही है। जिसका उद्देश्य लोगों में दहशत फैलाना था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सूत्रों का दावा है कि चुनावी माहौल में हुए इस धमाके का उद्देश्य दहशत फैलाना है क्योंकि विस्फोटक की मारक क्षमता बहुत ज्यादा नहीं थी। हालांकि वकीलों की हड़ताल के बावजूद कोर्ट के कर्मचारियों और वादकारियों की भीड़ मौके पर थी। फिलहाल पुलिस ने पूरी इलाके की घेराबंदी कर ली है।  

CM ने कहा माहौल बिगाड़ने की कोशिश

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही हैं। विस्फोट के पीछे देश विरोधी ताकतें हैं। उन्होंने कहा कि बेअदबी के बाद अब धमाका इसी साजिश का हिस्सा है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार तीन लोगों के मरने और 20 लोगों के घायल होने की खबर है। धमाके की वजह से दीवार गिरने की खबर है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News