Punjab Election 2022: पंजाब में बीजेपी ने किया प्रत्याशियों के नामों की घोषणा, 34 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

Punjab Election 2022: पंजाब में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दिया है। जिसमें 34 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।

Report :  Rajat Verma
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-01-21 12:25 GMT

पंजाब में बीजेपी गठबंधन ने ऐलान किया सीट शेयरिंग का फार्मूला: Photo - Social Media

Punjab Election 2022: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Union Minister Hardeep Singh Puri) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची सार्वजनिक की है। इस सूची के अनुरूप भारतीय जनता पार्टी ने 34 उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है।

उम्मीदवारों की पहली सूची के अनुरूप भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) में सभी वर्गों की भागीदारी का पूरा ख्याल रखा है तथा इसके मद्देनजर किसान समुदाय, महिलाओं, सिखों और दलितों सहित हर लगभग हर वर्ग के उम्मीदवारों का चयन किया है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची सार्वजनिक की है। इस सूची के अनुरूप भारतीय जनता पार्टी ने 34 उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है।


उम्मीदवारों की पहली सूची के अनुरूप भारतीय जनता पार्टी में सभी वर्गों की भागीदारी का पूरा ख्याल रखा है तथा इसके मद्देनजर किसान समुदाय, महिलाओं, सिखों और दलितों सहित हर लगभग हर वर्ग के उम्मीदवारों का चयन किया है।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींडसा प्रमुख शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ मिलकर 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ रही है। ऐसे में सभी दलों के बीच सीट बंटवारे के गणित को देखना दिलचस्प होगा।


निम्न सीटों पर निर्धारित हुए उम्मीदवार-

1. सुजानपुर - दिनेश सिंह बब्बू

2. दीना नगर (एससी आरक्षित) - श्रीमती रेणु कश्यप

3. श्री हरगोबिंदपुर (एससी आरक्षित) - बलजिंदर सिंह डकोहा

4. अमृतसर उत्तर- सुखविंदर सिंह पिंटू

5. तरन तारन - नवरीत सिंह सफीपुर

6. कपूरथला - रणजीत सिंह खोजेवाला

7. जालंधर पश्चिम (एससी आरक्षित) - महिंदर पाल भगत

8. जालंधर सेंट्रल - मनोरंजन कालिया

9. जालंधर उत्तर - कृष्ण देव भंडारी

10. मुकेरियां - जंगीलाल महाजन


11. दसुया - रघुनाथ राणा

12. होशियारपुर - तीक्षण सूद

13. चब्बेवाल (एससी आरक्षित) - डॉ. दिलबाग राय

14. गढ़शंकर - श्रीमती नमिषा मेहता

15. बंगा (एससी आरक्षित) - मोहन लाल बंगा

16. बलाचौर - अशोक बाथ

17. फतेहगढ़ साहिब - दीदार सिंह भट्टी

18. अमलोह - कंवरवीर सिंह टोहरा

19. खन्ना - गुरप्रीत सिंह भट्टी

20. लुधियाना सेंट्रल - गुरदेव शर्मा

21. लुधियाना पश्चिम - एडवोकेट बिक्रम सिंह सिधू

22. गिल (एससी आरक्षित) - श्री एस.आर. लड्डर

23. जगराओं (एससी आरक्षित) - कंवर नरेंद्र सिंह

24. फिरोजपुर शहर - राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी

25. जलालाबाद - पूरन चंद

26. फाजिल्का - सुरजीत कुमार जियानी

27. अबोहर - अरुण नारंग

28. मुक्तसर - राजेश फतेला

29. फरीदकोट - गौरव कक्कड़

30. भुचो मंडी (एससी आरक्षित) - रुपिंदर सिंह सिद्धू

31. तलवंडी साबो - रविप्रीत सिद्धू

32. सरदुलगढ़ - जगजीत सिंह मिल्खा

33. संगरूर - अरविंद खन्ना

34. डेरा बस्सी - संजीव खन्ना

पंजाब विधानसभा 2022 चुनाव के अंतर्गत आगामी 20 फरवरी को पंजाब की कुल 117 विधानसभा के लिए वोट डाले जाएंगे इसका परिणाम 10 मार्च को घोषित होगा।

Tags:    

Similar News