Punjab Election 2022: कांग्रेस ने काटा CM चन्नी के भाई का टिकट, अब निर्दलीय लड़कर देंगे टक्कर

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें सोनू सूद की बहन को मिला टिकट सीएम चन्नी के भाई (Manohar Singh) रह गए लिस्ट से बाहर।

Newstrack :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-01-16 10:35 GMT

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव तारीखों का घोषणा कर दिया है। जिसके बाद सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी युद्ध में जीत हासिल करने के लिए अपने सबसे भरोसेमंद उम्मीदवारों का चयन कर रही है। इसी सिलसिले में कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का पहला लिस्ट शनिवार को जारी कर दिया है। जिसके बाद कहीं खुशी की तो कहीं से असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं।

कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आने के बाद सबसे बड़ा असंतोष मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के भाई की ओर से नजर आ रहा है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने इस बार चरणजीत सिंह चन्नी के भाई मनोहर सिंह (Manohar Singh) को टिकट नहीं दिया है। मुख्यमंत्री चन्नी अपने भाई को इस बार का विधानसभा चुनाव लड़ाना चाहते थे जिसके लिए उनके भाई ने समय से पहले ही नौकरी से सेवानिवृत्त ले लिया था।

कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी उम्मीदवारों के इस लिस्ट में कई नेताओं के टिकट कटे हैं। जिसके बाद मलोट, बस्सी पठान, मनसा, मोगा जैसे कई विधानसभा सीटों से नेताओं ने काफी असंतोष जाहिर किया है। वही जिस सीट से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने भाई को चुना लगवाना चाहते थे उस सीट से कांग्रेस पार्टी ने मौजूदा विधायक गुरप्रीत सिंह को टिकट दिया है। सूत्रों की माने तो नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री चन्नी के भाई को टिकट देने के विरोध में थे। हालांकि अब लिस्ट सामने आने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी के भाई मनोहर सिंह विधानसभा चुनाव में निर्धन प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ सकते हैं।

पंजाब चुनाव में कांग्रेस पहली लिस्ट में ये बड़े नेता चुनावी मैदान में

शुक्रवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने कुल 86 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। जिसमें पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, वहीं मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री सुरजीत सिंह रंधावा डेरा बाबा नानक विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहीं हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

पंजाब में 14 फरवरी को होंगे मतदान

चुनाव आयोग ने इस बार के पंजाब विधानसभा चुनाव को एक चरण में ही संपन्न कराने का फैसला लिया है जिसके लिए 14 फरवरी को सभी 117 विधानसभा सीटों पर एक साथ मतदान होंगे वही मतदान के रिजल्ट 10 मार्च को बाकी के चार राज्यों के चुनाव परिणाम के साथ घोषित होंगे।

Tags:    

Similar News