Valentine Day: इन देशों में सिर्फ I Love u कहने से नहीं चलता काम, ऐसे करें सेलिब्रेट

ऐसे में ही प्यारभरा सप्ताह यानी वैलेंटाइन वीक चल रहा है। जो 14 फरवरी को वैलेंटाइन के साथ खत्म होगा। वैलेंटाइन डे भले आकर चला जाएं लेकिन उसका अहसास ताउम्र लोगों में रहता है।

Update: 2021-02-11 12:30 GMT
दुनिया भर में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, जानें कैसे

जयपुर: प्यार हमारा अमर रहेगा याद करेगा जमाना....किसी शायर ने बहुत खूब लिखा है। लोग चाहें जमाना जो भी हो प्यार के लिए कुछ भी करेगा वाला ही फंडा आज भी रखते है।प्यार में लोग किसी भी हद तक जाने से गुरेज नहीं करते है। और करें भी क्यों ना। प्यार शब्द ही इतना खूबसूरत है।

दुनियाभर में अलग अंदाज

प्यार एक ऐसा अहसास है, जिसे हर कोई खुशी महसूस करता है। सच्चे प्यार के बिना जिंदगी अधूरी है। ऐसे में ही प्यारभरा सप्ताह यानी वैलेंटाइन वीक चल रहा है। जो 14 फरवरी को वैलेंटाइन के साथ खत्म होगा। वैलेंटाइन डे भले आकर चला जाएं लेकिन उसका अहसास ताउम्र लोगों में रहता है। भारत में कपल्स एक-दूसरे को गिफ्ट, टेडी बीयर, चॉकलेट देकर जिंदगीभर साथ रहने का वायदा करते हैं। मगर दुनियाभर के देशों में इस दिन को अलग अंदाज से सेलिब्रेट करते हैं। तो जानते हैं कि दूसरे देशों में इस दिन को कैसे मनाते हैं।

जापान में सिर्फ पुरुषों सेलिब्रेट करते हैं

इस देश में वैलेंटाइन डे सिर्फ पुरुषों द्वारा सेलिब्रेट किया जाता है। बात अलग महिलाओं की करें तो वे इस दिन को 'थैंक्‍स डे' की तरह मनाती है। ऐसे में सभी महिलाएं अपने दोस्त, भाई, पति, पिता को गिफ्ट के तौर पर चॉकलेट देकर थैंक्स करती है।

फोटो जलाने की परंपरा

फ्रांस दुनियाभर की रोमांटिक जगहों में शामिल है। यहां वैलेंटाइन डे को मनाने की करें तो यहां के लोग अलग ही परंपरा निभाते हैं। वे इस दिन पर लड़के-लड़की का एक जोड़ा बनाते हैं। फिर अलग कहीं पुरुष को अपना पार्टनर पसंद ना आए तो वह उसे छोड़कर आसानी से दूसरी महिला को चुन लेता है। साथ ही जिस लड़की को अपना प्यार नहीं मिल पाता है, वह फोटो को बॉनफायर में जला देती है।

 

यह पढ़ें...Trendy ब्लाउज: साड़ी चाहे जैसी हो, Blouse के इन डिजाइन से दिखें हॉट एंड सेक्सी

 

'लव स्पून्स'

वेल्स के लोग प्यार भरे वैलेंटाइन डे के दिन को 25 जनवरी को सेलिब्रेट करते हैं। इस खास दिन पर कपल्स एक-दूसरे को उपहार के तौर पर लकड़ी के चम्मच देते हैं। ऐसे में इन चम्मचों को 'लव स्पून्स' कहते हैं। इन स्पून्स को का डिजाइन ऐसा होता है कि कपल्स आसानी से एक-दूसरे को प्यार भरा कोई मैसेज दे पाएं।

 

तकिए पर 5 तेज पत्ते रखकर सोने की परंपरा

इंग्लैंड में इस दिन का संबंध सपनों व भविष्य से माना जाता है। इस स्पेशल डे पर लड़कियां अपने तकिए पर 5 तेज पत्ते रख कर सोती है। माना जाता है कि ऐसा करने से होने वाला पति सपने में आता है। इसलिए इंग्लैंड की लड़कियों को वैलेंटाइन डे को लेकर अलग ही क्रेज रहता है।

'स्प्रिंग फेस्टिवल'

इटली में वैलेंटाइन डे से जुड़ी अलग ही मान्यता है। माना जाता है कि लड़कियां सुबह उठने के बाद जिसे सबसे पहले देखती है, वहीं उसका जीवनसाथी बनता है। साथ ही इस खास दिन को मनाने के लिए सभी लोग एकसाथ किसी बाग में इकट्ठे होकर संगीत सुनते हैं। साथ ही इटली पर वैलेंटाइन डे को 'स्प्रिंग फेस्टिवल' के नाम से जाना जाता है।

'व्हाइट डे'

दक्षिण कोरिया में भी वैलेंटाइन डे के मौके पर प्यार के इजहार करने के लिए महिलाएं पुरुषों को चॉकलेट्स और गिफ्ट्स देती हैं।जबकि 14 मार्च को 'व्हाइट डे' के रूप में पुरुष महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट देते हैं।

लव कपल हार्ट शेप

दक्षिण अफ्रीका में भी वैलेंटाइन डे मनाने का एक अपना खास अंदाज है। इस दिन लव कपल हार्ट शेप को अपने हाथों में बांधते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से उनके जीवन में प्‍यार की संभावना बनती है।

 

वैलेंटाइन पर करें फॉरेन ट्रिप का प्लान: कम पैसे में लें ज्यादा मजा

 

एकत्रित होकर सामूहिक विवाह

फिलिपीन्स में भी वैलेंटाइन डे धूमधाम से मनाया जाता है। यहां हजारों कपल्‍स इस दिन को अपने वैडिंग डे के रूप में भी मनाते हैं। इस दिन लोग सार्वजिनक स्थानों पर एकत्रित होकर सामूहिक विवाह करते हैं।

ईस्टर एग का तोहफा

वैलेंटाइन डे पर यहां पुरुष महिलाओं को एनोनिमस कार्ड देते हैं जिसमें महिलाओं को भेजने वाले का नाम ढूंढ़ना होता है। जो महिला भेजने वाले का नाम खोज लेती है उसे बाद में ईस्टर एग तोहफे में दिया जाता है।

 

सेंट एंथोनी डे

ब्राजील में 12 जून को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। यहां के लोग इस दिन को सेंट एंथोनी डे के रूप में मनाते हैं। ब्राजील में वैलेंटाइन डे चॉकलेट्स, कार्ड और तोहफों के साथ मनाते हैं।

Tags:    

Similar News