वैक्सीन के बाद भांगड़ा: लाखों लोगों ने देखा ये शानदार वीडियो, देखकर आ जाएगा मजा

सोशल मीडिया पर आए दिन किसी ना किसी के डांस या करतब के वीडियो वायरल होते रहते हैं। सोशल मीडिया ऐसे ही एक डांसर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो यूजर्स काफी पसंद भी कर रहे हैं। ऐसा क्या खास है इस वीडियो में आइये जानते हैं।

Update: 2021-03-04 12:45 GMT
वैक्सीन के बाद भांगड़ा: लाखों लोगों ने देखा ये शानदार वीडियो, देखकर आ जाएगा मजा

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिन किसी ना किसी के डांस या करतब के वीडियो वायरल होते रहते हैं। सोशल मीडिया ऐसे ही एक डांसर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो यूजर्स काफी पसंद भी कर रहे हैं। ऐसा क्या खास है इस वीडियो में आइये जानते हैं।

वैक्सीन लेने बाद किया डांस

कई देशों में कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है और लोग टीका लगवा कर बहुत खुश नजर आ रहे हैं। इसी खुशी को जाहिर करने के लिए एक डांसर ने भांगड़ा किया। जी हां कनाडा में रहने वाले गुरदीप पंधेर ने 2 मार्च को कोरोना की वैक्सीन लगवाई थी। इसके बाद बाद उन्होंने युकोन की जमी हुई झील पर पहुंचकर जमकर भांगड़ा किया। अपनी खुशी जाहिर करने का उनको यह बेहतर तरीका लगा।

ये भी देखिये: SHO की दरियादिली: गरीब बच्चों के लिए थाने में खोल दी लाइब्रेरी

लोगों को भाया गुरदीप का भांगड़ा

गुरदीप के भांगड़े के इस वीडियो को अब तक 25 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और उनके डांस की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। उन्होंने वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा है कि कल शाम को उन्होंने कोविड-19 वैक्सीन लगवाई। तब से आनंद, आशा और सकारात्मकता से भर गये हैं जिसके बाद वह भांगड़ा करने के लिए जमी हुई झील पर गए और जमकर भागड़ा किया। इस वीडियो को पूरे कनाडा में और सभी के स्वास्थ्य, कल्याण के लिए आगे बढ़ा रहा हूं।

ये भी देखिये: चने वाले बाबा: संवेदनशील दिखी सरकार, न्यूजट्रैक की खबर का हुआ असर



दुनिया के लिए गुरदीप का प्यार

उनकी इस बात से खुश होकर एक यूजर ने कहा कि आप दुनिया के बारे में कितना सोचते हैं। मुझे खुशी है कि आपको भी टीका लग गया, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि आपका भांगड़ा तो बहुत अच्छा है पर म्यूजिक आपको दूसरा चुनना चाहिए था। वहीं कई यूजर्स ने भी गुरदीप के इस कदम को सराहा है।

ये भी देखिये: वैक्सीनेशन 2.0: ये सावधानियां रखनी जरूरी, जानें क्या करें-क्या नहीं

Tags:    

Similar News