नोट पर गीता भाटी: सोनम गुप्ता के बाद नया नाम, दनादन हो रहा ट्रेंड

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म हैं जहा एक पल में कोई फेमस हो जाता हैं, तो कोई उपर से नीचे गिर जाता है। अपनी अजीबो-गरीब हरकतों से रातों रात लोग फेमस हो जाते है। कुछ साल में कई आम लोग चंद मिनटों में वायरल हो गए।

Update: 2020-12-07 13:57 GMT
सोनम गुप्ता को टक्कर देती गीता भाटी, वायरल हो रहा ये वीडियो

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म हैं जहा एक पल में कोई फेमस हो जाता हैं, तो कोई उपर से नीचे गिर जाता है। अपनी अजीबो-गरीब हरकतों से रातों रात लोग फेमस हो जाते है। कुछ साल में कई आम लोग चंद मिनटों में वायरल हो गए। चाहे वह गोविना के गानों पर थिरकने वाले डांसिंग अंकल हो या फिर एक विंक मार कर लोगों का क्रश बनी प्रिया प्रकाश। सभी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।

ये वीडियो हो रहा वायरल

वही इन दिनों एक अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में महिला की वह बात सुन आप भी थोडा हैरान होंगे लेकिन ज्यादा हंसी आएगी। इस महिला का वीडियो इतना वायरल हो चूका हैं कि लोग अब इसकी तुलना बेवफा सोनम गुप्ता से करने लगे हैं।

ये है पूरा मामला

दरअसल, या वीडियो एक महिला है जो कृषि कानूनों पर विरोध जताने आई। भारतीय किसान यूनियन के लोगों के साथ दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रही इस महिला का नाम ठाकुर गीता भाटी है। इन्होंने अपना परिचय किसान एकता संग की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा के तौर पर दिया है। यहां देखें पूरा वीडियो...

Full View

इस बात पर हो गई वायरल

किसानों का समर्थन करने आईं इस महिला का दर्द सबसे अलग है। यहां लोग कृषि कानूनों का विरोध करते नहीं थक रहे लेकिन इस महिला ने अपना दुख प्रकट करते हुए बताया कि आंदोलन करने से रोकने के लिए सरकार ने बड़ी साजिश की है। सरकार की पुलिस ने उनके पांव की सैंडल चीन ली है। ऐसा इस लिए किया गया ताकी वह आगे की लड़ाई ना लड़ पाए। लेकिन वह सरकार और पुलिस के इस रवैये से डरने वाली नहीं है। वह नंगे पैर चलकर आगे जाने को तैयार है।



अब सोनम गुप्ता नहीं गीता भाटी कर रही ट्रेंड

फिर क्या था उनके इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी। अब लोग नोटों पर ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ के बदले ‘गीता भाटी का सैंडल वापस करो’ लिख रहे हैं। वह भी दिन थे लोग ब्रेकअप होने पर 10 या 20 रूपए के नोटो पर ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ लिखा करते थे। जो अब भी कई पुराने नोटों पर देखा जाता है। लेकिन अब लग रहा है कि गीता भाटी ने बेवफा सोनम गुप्ता की जगह ले ली है। लोग ट्विटर पर गीता भाटी के नाम को नोटों पर लिख पोस्ट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सावधान वाट्सऐप यूजर्स: नई शर्तों को करें स्वीकार, वरना डिलीट करना पड़ेगा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News