दो बाघों में भयानक जंग, पर्यटकों के छूटे पसीने, वायरल हुआ वीडियो

दरअसल दोनों बाघ पहले दूर-दूर होते हैं। लेकिन फिर अचानक से करीब आकर एक-दूसरे पर हमला कर देते हैं।  उनकी यह लड़ाई कुछ देर तक जारी रहती है। इसके बाद दोनों फिर अलग होते हैं।

Update: 2021-01-20 02:56 GMT
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि दोनों बाघ एक ही दिशा में अलग-अलग होकर चहलकदमी कर रहे हैं।

लखनऊ: दो बाघ की लड़ाई देख आपके पसीने छूट जाएंगे। जब हम किसी अभयारण्य की सैर पर जाते हैं तो जंगली जानवरों की अलग अलग हरकतों को कैद करते है। कभी उनकी मस्ती तो कभी लड़ाई। इन जानवरों में बाघ शेर की एक्टिविटी को कैद करना सबसे अच्छा लगता है। अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो भी आते रहते है। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है ।

इन वीडियो में अधिकांश जंगलों के अंदर के जानवरों के होते हैं। इन वीडियो में उनका जीवन देखकर हमें हैरानी होती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो भारत का बताया जा रहा है। इसमें एक अभयारण्‍य में दो बाघों को आपस में लड़ते हुए देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें...छात्र का अपहरण: बदमाशों ने मांगी 70 लाख फिरौती, गोंडा पुलिस में मचा हड़कंप



वीडियो वायरल

इस वीडियो को फॉरेस्‍ट ऑफिसर प्रवीण कासवान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्‍होंने लिखा है, 'क्‍लैश ऑफ टाइटन्‍स. सिर्फ भारत में। इसमें दिख रहा है कि किसी अभयारण्‍य में बड़ी संख्‍या में पर्यटक मौजूद हैं । ये सभी खूली जीप में बैठे हैं। उनके कुछ ही दूरी पर दो बाघ मौजूद हैं। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि दोनों बाघ एक ही दिशा में अलग-अलग होकर चहलकदमी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें...US Elections Inauguration Day: भारतीय रंग में रंगेगा कैपिटल हिल

दो बाघ की हरकत देखकर पर्यटक हैरान

दोनों कुछ देर तक चहलकदमी करते रहते हैं। इसके बाद अचानक उनकी हरकत देखकर पर्यटक हैरान होने के साथ ही डर जाते हैं। दरअसल दोनों बाघ पहले दूर-दूर होते हैं। लेकिन फिर अचानक से करीब आकर एक-दूसरे पर हमला कर देते हैं। उनकी यह लड़ाई कुछ देर तक जारी रहती है। इसके बाद दोनों फिर अलग होते हैं।

एक बाघ जमीन पर बैठ जाता है और दूसरा वहां से चला जाता है। इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है। इसे अब तक 70000 से भी अधिक बार तक देखा जा चुका है।

Tags:    

Similar News