इस नेता ने पार्टी कार्यकर्ताओं संग 'उन्नाव रेप पीड़िता को फांसी दो' के लगाये नारे

हैदराबाद के बाद उन्नाव रेप पीड़िता की मौत की खबर सामने आने के बाद से देश भर के लोगों के मन भारी आक्रोश व्याप्त है। लोग अलग-अलग ढंग से इस पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

Update: 2019-12-07 07:58 GMT

लखनऊ/ बहराइच: हैदराबाद के बाद उन्नाव रेप पीड़िता की मौत की खबर सामने आने के बाद से देश भर के लोगों के मन भारी आक्रोश व्याप्त है। लोग अलग-अलग ढंग से इस पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

वहीं इस पर अब सियासत भी गरमा गई है। अखिलेश यादव ने विधान सभा के बाहर धरना दिया। वहीं प्रियंका ने उन्नाव में पीड़िता के परिवार से मुलाकात की है। कोई भी दल इस मुद्दों को हाथ हाथ से गंवाते हुए नहीं देखना चाहता है।

इस बीच यूपी के बहराइच से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसने नेताओं के अनर्गल बयानबाजी पर सवाल खड़े कर दिए है। मामला कुछ यूं हैं कि बहराइच में आम आदमी पार्टी(आप) का धरना चल रहा था।

पार्टी की अध्यक्ष संतोषी कुमारी धरने की अध्यक्षता कर रही थी। इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई। उन्होंने 'उन्नाव रेप पीड़िता को फांसी दो, फांसी दो' के नारे लगाने शुरू कर दिए।

ये भी पढ़ें...Unnao Rape Case : ये क्या बोल गए यूपी के मंत्री, कहा भगवान राम भी नहीं ले सकते गारंटी



बाद में पास में मौजूद कुछ कार्यकताओं ने उन्हें याद दिलाया तब जाकर उन्हें अपनी गलती का अह्सास हुआ और उन्होंने अपनी भूल सुधारते हुए रेप पीड़िता के आरोपियों को फांसी दो- फांसी दो के नारे लगाये।

ये पूरा वाकया बहराइच के कलेक्ट्रेट परिसर का है। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी का ये धरना यही पर चल रहा था। ये पूरी घटना कैमरे में भी कैद हो गई।

ये भी पढ़ें...उन्नाव Live: रेप पीड़िता के परिवार से प्रियंका ने की मुलाकात, अखिलेश का धरना खत्म

Tags:    

Similar News