पति ने बुक की कॉलगर्ल, सामने आई तो निकली बीबी,फिर जानिए क्या हुआ

उत्तराखंड में एक कॉलगर्ल और उसके पति की कहानी हर किसी की जुबां पर है। दरअसल एक युवक ने वाट्स एप के जरिये कॉलगर्ल को बुक किया था, लेकिन जब कॉलगर्ल कमरे में आई तो उसका सामना किसी और से नहीं बल्कि उसके पति से हो गया। 

Update: 2020-01-21 09:34 GMT

काशीपुर: उत्तराखंड में एक कॉलगर्ल और उसके पति की कहानी हर किसी की जुबां पर है। दरअसल एक युवक ने वाट्स एप के जरिये कॉलगर्ल को बुक किया था, लेकिन जब कॉलगर्ल कमरे में आई तो उसका सामना किसी और से नहीं बल्कि उसके पति से हो गया।

बुक करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पति ही था। फिर क्या था दोनों में कहासुनी हो गई और विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया। दोनों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें...सेक्स रैकेट: यहां पत्नी के लिए पति खुद ही लाता था ग्राहक, जब पहुंची पुलिस तो …

ये है पूरा मामला

उत्तराखंड के काशीपुर आईटीआई थाना क्षेत्र की युवती का विवाह कुछ वर्ष पूर्व दिनेशपुर निवासी युवक के साथ हुआ था। लेकिन विवाह के बाद उक्त महिला अधिकतर समय ससुराल में न रहकर मायके काशीपुर में ही रहती थी।

सहेली ने दी उसके पति को कॉलगर्ल होने की जानकारी

इस युवती की एक सहेली भी है। बीते दिनों दोनों सहेलियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर सहेली ने महिला के पति को फोन कर उसकी पत्नी के कॉलगर्ल होने की जानकारी दी।

उसने बताया कि श्यामपुरम में रहने वाली एक महिला के माध्यम से वह काम करती है। उसने दलाल महिला का मोबाइल नंबर भी उसके पति को उपलब्ध कराया। इस पर महिला के पति ने फोन कर दलाल महिला से संपर्क साधा।

ये भी पढ़ें...सेक्स रैकेट चला रही थी ये मशहूर एक्ट्रेस, हुई गिरफ्तार, नाम जान हो जाएंगे दंग

आमना-सामना होने पर दोनों के बीच हुई मारपीट

दलाल महिला ने उसे व्हाट्सएप पर कई युवतियों के फोटो भी भेजे। इनमें उसकी पत्नी का फोटो भी था। उसने दलाल महिला से उसे बुक करने को कहा। डीलिंग के मुताबिक उक्त महिला बताए गए पते पर पहुंच गई। वहां आमना-सामना होने पर दोनों के बीच मारपीट हो गई।

महिला ने पति पर उसकी सहेली के साथ संबंध रखने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर सौंपी। उधर, उसके पति ने एएसपी राजेश भट्ट से मिलकर अपनी पीड़ा बताई। उसने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने मामले में जांच कराने की बात कही है।

ये भी पढ़ें...सेक्स एडिक्शन की वजह, क्या पॉर्नोग्राफी हो सकती है आइए जानते है

Tags:    

Similar News