Holi 2021: इन हेल्दी चीजों को होली पार्टी में करें शामिल, रहेंगे स्वस्थ

होली के त्योहार में बाहर की चीजें खाने से बचें और घर का बना ही खाएं। रंग या गुलाल के हाथों को अच्छी तरह से साफ करने के बाद ही खाएं।

Update: 2021-03-26 10:23 GMT

होली स्पेशल (फोटो-सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का कहर देश में एक बार फिर बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए आपको होली के त्योहार मनाने में कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए। होली के त्योहार में रंग खेलने से लेकर तरह-तरह की पकवान बनाए जाते है। और अक्सर आप इस मस्ती के माहौल में अपने खान-पान पर ध्यान नहीं देते हैं और लापरवाही करते देते हैं। ऐसे में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए और ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिनसे शरीर की इम्यूनिटी बढ़े और आप स्वस्थ बने रहें।

होली के त्योहार में विशेष ठंडाई

होली का त्योहार हो और ठंडाई न बनाई जाए ऐसा बहुत कम ही होता है। ठंडाई होली के त्योहार पर विशेष रूप से बनाई जाती है।

ठंडाई (सोशल मीडिया)

दूध में कई तरह के ड्राई फ्रूट्स मिक्स करके इसे बनाया जाता है। और इसका सेवन आपके शरीर को ठंडक देता है, साथ ही इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद कर सकता है।

बेक्ड गुझिया की खासियत

ज्यादातर घरों में होली के त्योहार के मौके पर घर में गुझिया बनाई और खाई जाती है। ऐसे में आप बेक्ड गुझिया खा सकते है।

बेक्ड गुझिया (सोशल मीडिया)

जिससे आपकी सेहत भी बनी रहेगी और आपके स्वाद में कोई अंतर नहीं आएगा। गुझिया को आप मनचाही स्टफिंग करके माइक्रोवेव में बेक करके खा सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स मिठाई-

त्योहार में ज्यादा मीठा खाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में आपकी सेहत के लिए ड्राई फ्रूट्स से बनी मिठाई का सेवन अच्छा होता है। जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती है।

घर का बना ही खाएं

होली के त्योहार में बाहर की चीजें खाने से बचें और घर का बना ही खाएं। रंग या गुलाल के हाथों को अच्छी तरह से साफ करने के बाद ही खाएं। और ज्यादा से ज्यादा लिक्विड चीजों का ही सेवन करें। वहीं ज्यादा तले हुए पकवानों का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। जिससे आपके पेट में गैस और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

सीजनल फ्रूट्स से रहे स्वस्थ

होली पर सीजनल फ्रूट्स को अपनी लिस्ट में शामिल करना अच्छा विकल्प है। अंगूर, पपीता, संतरा, चीकू, तरबूज आदि पाचन क्रिया को सही रखने में मदद करते हैं।

सीजनल फ्रूट्स से रहे स्वस्थ (सोशल मीडिया)

आप फ्रूट चाट, सलाद किसी भी रूप में इन फलों का सेवन कर सकते हैं। खासकर, खट्टे फलों का सेवन करने से इम्यूनिटी और बूस्ट होती है साथ ही आपका शरीर भी स्वस्थ रहता है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News