तबाही का साल 2021: नास्त्रेदमस की भयानक भविष्यवाणी, धरती पर महाप्रलय

फ्रांस के नास्त्रेदमस की अब तक 70% भविष्यवाणियां सच हो चुकी हैं। साल 2021 शुरु होने वाला है, ऐसे में उनकी 2021 को लेकर की गईं भविष्यवाणियां जान लीजिए।

Update:2020-12-07 12:53 IST

लखनऊ: दुनिया को लेकर फ्रांस के 'माइकल दी नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणियां लोगों को अचरज में डाल देती हैं। वो भी तब ये जब भविष्यवाणी आज की नहीं बल्कि 465 साल पहले की गयी। नास्त्रेदमस ने सदियों पर अपनी एक किताब में हजारों ऐसी भविष्यवाणियां की, जिनकों लोग आज भी जान हैरान हो जाते हैं।

'माइकल दी नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणियां

'लेस प्रोफेटीस' नाम की इस किताब का पहला संस्करण 1555 में आया था। किताब में दुनिया को लेकर कुल 6338 भविष्यवाणियां है। हैरानी की बात ये हैं कि इनमे से अब तक 70 फीसदी भविष्यवाणियां सच हो चुकी हैं। इन भविष्यवाणियों को नास्त्रेदमस ने छंदों में दिया है, जिसे क्वाट्रेन कहा जाता है। साल 2021 की शुरुआत होने वाली है, ऐसे में उनकी आने वाले 2021 को लेकर की गयी भविष्यवाणियों पर विश्वास करें तो दुनिया कई बड़े झटके झेलेगी।

70% सच हुईं नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी

हालाँकि उनकी साल 2021 को लेकर की गयी भविष्यवाणी को जानने से पहले ये जान लेना जरुरी है कि उन्होए 2020 के लिए जो भविष्यवाणी की थी वो सही निकली। नास्त्रेदमस की किताब के मुताबिक, साल 2020 में दुनिया में महामारी आने का जिक्र किया था। इसके अलावा और भी कई ऐसी घटनाएं हैं, जो उनकी भविष्यवाणी से मेल खाती हैं।

2021 को लेकर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी

ज़ॉम्बी (Zombie)-

नास्त्रदेमस की भविष्यवाणी के मुताबिक़, साल 2021 में रूस का एक वैज्ञानिक जैविक हथियार विकसित करेगा। रसियन वैज्ञानिक एक ऐसा वायरस बनाएगा, जिसके सम्पर्क में आने से इंसान जॉम्बी बन जाएंगे। ऐसे में ये कोरोना जैसी महामारी से भी घातक होगा और इंसानों की प्रजाति खत्म होने लगेगी।

ये भी पढ़ेः397 साल बाद होने जा रहा ऐसा, आसमान में दिखेगा दुलर्भ नजारा

महामारियां-भूकंप और अकाल:

नॉस्त्रेदमस ने अपनी एक अन्य भविष्वाणी में कहा कि दुनिया में अकाल, भूकंप तरह तरह की बीमारियाँ और महामारियां बढ़ेंगी। इनसे मानव जीवन संकट में पड़ेगा। इस भविष्वाणी को साल 2020 के कोरोना वायरस से भी जोड़ा जा सकता है, जिसकी शुरुआत इस साल हुई और ये अगले साल तक दुनिया के तमाम देशों को और अधिक प्रभावित करेगा। ये एक ऐसा अकाल होगा, जिसका सामना दुनिया ने पहले कभी नहीं किया।

सूरज होगा तबाह:

साल 2021 की सबसे बड़ी भविष्यवाणियों में से एक है सूर्य की तबाही। नास्त्रेदमस ने चेतावनी दी कि 2021 में समुद्र तल के बढ़ने और पृथ्वी के समाने की स्थिति बन जायेगी। दरअसल, कहा गया कि सूर्य की तबाही का दौर शुरू होगा, जिससे पृथ्वी को नुकसान पहुंचेगा। जलवायु परिवर्तन होने से जंग और टकराव के हालात बनेंगे। संसाधनों के लिए दुनिया में झगड़े शुरू होंगे और पलायन के मामले बढ़ेंगे।

धूमकेतु और पृथ्वी के बीच टक्कर:

नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है कि साल 2021 में पृथ्वी धूमकेतु से टकराने वाला है। इसके कारण भूकंप और कई अन्य तरह की प्राकृतिक आपदाएं आएँगी। पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करने के बाद ये एस्टेरॉयड उबलना शुरू कर देगा। आकाश में नजारा 'ग्रेट फायर' जैसा होगा।

ये भी पढ़ेःकाल भैरव जयंती: आज के दिन जरूर करें ये काम, बुरी शक्तियों का होगा नाश

गौरतलब है कि NASA ने भी एक बड़े धूमकेतु के पृथ्वी से टकराने की आशंका जताई थी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, 2009 KF1 नाम का एक एस्टेरॉयड 6 मई 2021 को पृथ्वी से टकराना सकता है। ऐसे में इसे बेहद गंभीरता से लेने की जरूरत है। इस एस्टेरॉयड की ताकत 1945 में हिरोशिमा पर अमेरिका द्वारा गिराए गए परमाणु बस से करीब 15 गुना ज्यादा होने का दावा किया जा रहा है।

कैलिफॉर्निया में भूकंप

नास्त्रेदमस ने एक पलायकारी भूकंप के आने की भविष्वाणी की। क्वाट्रेन में कहा गया कि ये भूकंप 'न्यू वर्ल्ड' को तबाह कर देगा। उनके क्वाट्रेन को विशेषज्ञों ने डिकोड किया तो इस प्रलयकारी भूकंप का लॉजिकल प्लेस कैलिफोर्निया को माना गया। नास्त्रेदमस की प्राकृतिक आपदाओं और त्रासदियों से जुड़ी पिछली भविष्यवाणियां एकदम सच निकली हैं। ऐसे में अगर उनकी ये भविष्वाणी सच निकली तो कैलिफोर्नियां तबाह होने वाला है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News