विकास दुबे के एनकाउंटर का सच, पुलिस को देने हैं इन सवालों के जवाब

आखिरकार आज विकास दुबे का भी खात्मा हो गया लेकिन इस एनकाउंटर को लेकर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। इन सवालों के जवाब यूपी पुलिस और एसटीएफ को देने हैं।

Update: 2020-07-10 04:47 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगेस्टर विकास दुबे की शुक्रवार को गिरफ्तारी के 24 घंटों के भीतर एनकाउंटर में मौत हो गयी। सूबे के 7 हजार पुलिसकर्मी 2 जुलाई की रात हुए कानपुर गोलीकांड के बाद से विकास दुबे की तलाश में थे। इस दौरान सात दिनों में यूपी पुलिस ने विकास दुबे के 6 साथियों को ढेर कर दिया, वहीं आखिरकार आज विकास दुबे का भी खात्मा हो गया लेकिन इस एनकाउंटर को लेकर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। इन सवालों के जवाब यूपी पुलिस और एसटीएफ को देने हैं।

विकास दुबे के एनकाउंटर पर उठे सवाल

उज्जैन से गिरफ्तार कर लाये जा रहे 8 पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे की आज सुबह कानपुर सीमा के अंदर आते ही एनकाउंटर के दौरान मौत हो गयी। दरअसल यूपी एसटीएफ सड़क रास्ते से विकास दुबे को यूपी लेकर पहुंची थी, इस दौरान उनकी गाडी पलट गयी और विकास ने पुलिसकर्मी की पिस्टल लेकर भागने की कोशिश की। रोकने के दौरान पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। हालाँकि अखिलेश यादव से लेकर दिग्विजय सिंह और सोशल मीडिया पर इस मुठभेड़ पर कई सवाल उठ रहे हैं, जिनके जवाब सिर्फ यूपी पुलिस दे सकती है।

ये भी पढ़ेंः Vikas Dubey Encounter पर अखिलेश ने कही ऐसी बात, मच सकता है बवाल

पुलिस को देने हैं इन सवालों के जवाब

1. कानपुर की सीमा में आने के बाद यूपी एसटीएफ की गाड़ी का एक्सीडेंट कैसे हुआ?

2. किन हालात में गाड़ी पलटी?

3. हादसा होने के दौरान कितने पुलिस कर्मी घालय हुए?

4. क्या हादसे में विकास दुबे भी घायल हुआ था ?

Full View

5. विकास हादसे के बाद क्या इस हालत में था कि वह भागने की कोशिश करता?

6. विकास ने एक्सीडेंट होते ही पुलिस का हथियार कैसे छीन लिया?

7. क्या एसटीएफ ने विकास दुबे को लाते समय सावधानी नहीं बरती?

8. यूपी एसटीएफ के काफिले के बीच विकास ने भागने की हिम्मत कैसे जुटाई?

9. विकास दुबे ने पहले पुलिस पर फायर किए या पुलिस ने उसे रोकने के लिए गोली चलाई?

ये भी पढ़ेंः विकास की मौत का सफर: कानपुर वापसी के बीच हुआ ऐसा, करना पड़ा एनकाउंटर

10. एक दिन पहले ही विकास के साथी प्रभात ने भी पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की थी, एसटीएफ ने उस घटनाक्रम से सबक क्यों नहीं लिया?

11. दोनों तरफ से इस एनकाउंटर के दौरान कितने राउंड गोली चली?

12. विकास दुबे ने खुद उज्जैन में चिल्ला चिल्लाकर मीडिया के सामने गिरफ्तारी दी थी, वह अचानक पुलिस की हिरासत से भागना क्यों चाहता था?

13. खुद सरेंडर करने वाला विकास दुबे पुलिस का हथियार लेकर भागने की कोशिश क्यों करेगा?

14. 24 घंटे में पुलिस की एक गाड़ी पंचर हुई और दूसरी गाड़ी पलटी, कैसे?

Full View

15. क्या विकास दुबे के हाथों में हथकड़ी नहीं लगाई गई थी?

16. विकास ने कानपुर आकर ही भागने की कोशिश क्यों की?

17. क्या मुठभेड़ में सीने पर गोली मारी जाती है?

18. पुलिस का मकसद उसे रोकना था या जान से मारना ?

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News