आसमान में जन्मी बच्ची: मां और नन्ही गुड़िया दोनों स्वस्थ, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

एक बार फिर से फ्लाइट के दौरान एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। यह मामला है बेंगलुरु से जयपुर जा रही इंडिगो की। उड़ान भरने के दौरान एक गर्भवती महिला फ्लाइट में सफर कर रही थी। तभी अचानक से..

Update: 2021-03-17 10:00 GMT
आसमान में जन्मी बच्ची:

जयपुरः एक बार फिर से फ्लाइट के दौरान एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। यह मामला है बेंगलुरु से जयपुर जा रही इंडिगो की। उड़ान भरने के दौरान एक गर्भवती महिला फ्लाइट में सफर कर रही थी। तभी अचानक से विमान में सवार गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला के गंभीरता को भांपते हुए विमान चालक ने अपनी समझदारी दिखाई। विमान में मौजूद डॉक्टर व क्रू मेंबर्स सभी एक्टीव हो गये। और विमान में ही महिला का डिलीवरी कराने का निर्णय लिया गया।

आगे क्या होता है यहा पढ़ेः

इसके बाद से महिला ने बच्ची को जन्म दिया। बेंगलुरू से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही डॉक्टर व एंबुलेंस की सुविधा का इंतजाम करने की सूचना दे दी गई। इंडिगो ने बयान जारी कर बताया कि मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।

आखिर कैसे पहुंचे फ्लाइट मे डॉक्टरः

बता दें कि महिला के डिलीवरी में जो डॉक्टर ने कराया उनका नाम नजीर है इन्ही की मदद से महिला का डिलीवरी हो सका। सबसे अच्छी बात ये रहा की डिलीवरी के समय डॉ सुबाहना नजीर भी उसी फ्लाइट में सफर कर रही थी।

जयपुर एयरपोर्ट पर डॉक्टर का स्वागत किया गया

आप को बता दें कि जयपुर एयरपोर्ट पर डॉक्टर का स्वागत किया गया और जयपुर में इंडिगो स्टाफ ने डॉ नजीर को थैंक्यू कार्ड दिया। बुधवार सुबह 5.45 बजे बेंगलुरू से रवाना हो यह फ्लाइट करीब सवा दो घंटे में सुबह 8 बजे जयपुर पहुंच गई।

ये भी पढ़ेंःयूपीः कानपुर जेल में 10 कैदी कोरोना पॉजिटिव, डीजी जेल ने हर कैदी की जांच के दिए आदेश

इससे पहले भी सफर बच्चों का जन्म हुआ-

इसी तरह एयर एशिया की फ्लाइट में 2009 में मलेशिया की एक महिला दुबई से मनिला जा रही थी और फ्लाइट में ही उसने एक बच्ची को जन्म दिया था। फिलिपिनो एयरलाइन की ओर से उस नवजात को 10 लाख एयरमाइल्स का उपहार दिया गया था।

साल 2017 में एक महिला ने जेट एयरवेज की फ्लाइट में बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद से जेट एयरवेज ने तो उस बच्चे के लिए लाइफ टाइम फ्री टिकट का एलान भी किया था।

ये भी पढ़ेंःकानपुर जेल में हाहाकार: कोरोना की चपेट में आए 10 कैदी, सबकी रिपोर्ट पॉजिटिव

यह पहली बार नहीं है कि किसी महिला ने फ्लाइट में बच्चे का जन्म दिया हो। इससे पहले अक्टूबर, 2020 में इंडिगो की ही दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया था।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News