एशिया कप 2022 के लिए अफगानिस्तान टीम की घोषणा, ये धाकड़ ऑलराउंडर होगा कप्तान

Asia Cup 2022: एशिया कप में अफगानिस्तान की 17 सदस्यीय टीम में समीउल्लाह शिनवारी का नाम भी शामिल है। समीउल्लाह शिनवारी ने अपना आखिरी मुकाबला दो साल पहले खेला था। उसके बाद से शिनवारी को नज़रअंदाज़ किया जा रहा था।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-08-17 05:08 GMT

Asia Cup 2022: एशिया कप के लिए सभी देश अपनी टीमों की घोषणा कर रहे हैं। पहले पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश के बाद मंगलवार को अफगानिस्तान ने भी अपनी टीम का एलान कर दिया। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 17 सदस्यीय टीम घोषित की। इसमें टीम की कप्तानी का जिम्मा ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को सौंपा है। इसके अलावा नजीबुल्लाह जादरान को एशिया कप के लिए उपकप्तान बनाया गया है। अफगानिस्तान की टीम भले ही खिताब जीतने की प्रबल दावेदारों में शामिल ना हो लेकिन इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो किसी भी टीम को हराने का दम रखते हैं। रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने निजात मसूद, कैस अहमद, शराफुद्दीन अशरफ को चुना है।

समीउल्लाह शिनवारी की दो साल बाद टीम में वापसी:

एशिया कप में अफगानिस्तान की 17 सदस्यीय टीम में समीउल्लाह शिनवारी का नाम भी शामिल है। समीउल्लाह शिनवारी ने अपना आखिरी मुकाबला दो साल पहले खेला था। उसके बाद से शिनवारी को नज़रअंदाज़ किया जा रहा था। लेकिन अब इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में शामिल किया गया है। इस समय उन्होंने घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। जिसके चलते अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन पर ये बड़ा दांव खेला है। शिनवारी के टीम में शामिल होने से मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाज़ी को मजबूती मिलेगी।

मोहम्मद नबी की फॉर्म चिंता का विषय:

एशिया कप में अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी होंगे। अभी वो आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में कप्तानी की भूमिका अदा कर रहे हैं। लेकिन उनका प्रदर्शन बेहद ख़राब रहा है। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ पहले चार मैचों में एक बार भी दहाई का आंकड़ा नहीं छुआ है। वहीं गेंदबाज़ी में भी उनका प्रदर्शन काफी बेकार रहा है। ऐसे में अब इतने बड़े टूर्नामेंट से पहले उनकी खराब फॉर्म टीम के लिए परेशानी का सबब बन गई है। देखना होगा कि क्या उनकी फॉर्म एशिया कप में वापस आती है या यहीं हाल रहेगा...

एशिया कप 2022 के लिए अफगानिस्तान की टीम:

मोहम्मद नबी (कप्तान), हजरतुल्लाह जजई, नजीबुल्लाह जादरान, समीउल्लाह शिनवारी, अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, फरीद अहमद मलिक, फजल हक फारूकी, हशमतुल्ला शाहिदी, इब्राहिम जादरान, करीम जनत, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नजीबुल्लाह जादरान, नूर अहमद, नजीबुल्ला जादरान, नूर अहमद गुरबाज।

रिजर्व खिलाड़ी: निजात मसूद, कैस अहमद, शराफुद्दीन अशरफ।

Tags:    

Similar News