Asia Cup 2023 को लेकर बड़ा अपडेट, पाकिस्तान और श्रीलंका खेले जाएंगे मुकाबले...

Asia Cup 2023: पाकिस्तान में एशिया कप का आयोजन होना तय था। लेकिन बीसीसीआई ने पाकिस्तान जाने से इंकार के बाद एशिया कप के आयोजन पर सवालियां निशान लग गया था। लेकिन अब स्थिति कुछ साफ़ होती नज़र आ रही हैं।

Update: 2023-06-11 10:45 GMT
Asia Cup 2023 (Pic Credit: Google Image)

Asia Cup 2023: पाकिस्तान में एशिया कप का आयोजन होना तय था। लेकिन बीसीसीआई ने पाकिस्तान जाने से इंकार के बाद एशिया कप के आयोजन पर सवालियां निशान लग गया था। लेकिन अब स्थिति कुछ साफ़ होती नज़र आ रही हैं। क्रिकेट फैंस के लिए एक खुशखबरी हैं। एशिया कप 2023 के मुकाबले पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाएंगे। भारतीय टीम अपने मैच श्रीलंका में खेलेगी, जबकि बाकी टीमों के मुकाबले पाकिस्तान में खेल जाएंगे। अगर भारत और पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंचेगी तो वो महामुकाबला श्रीलंका में खेला जा सकता हैं।

पाकिस्तान में खेले जाएंगे 4 मैच:

पाकिस्तान को इस बार एशिया कप के आयोजन में काफी समस्या का सामना करना पड़ा हैं। पहले पाक क्रिकेट बोर्ड भारत को अपने देश में आकर खेलने पर जोर दिया था। लेकिन फिर बीसीसीआई ने इससे साफ़ इंकार किया तो पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में ना खेलने की धमकी दी। लेकिन इसमें भी उसकी एक ना चली। अब माना जा रहा हैं कि पाकिस्तान में एशिया कप के चार मैच खेले जा सकते हैं। इसमें सभी मुकाबले लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

टीम इंडिया के सभी मैच श्रीलंका में:

बता दें अगर सब कुछ सही रहा तो तय समय पर एशिया कप का आयोजन देखने को मिल सकता हैं। टीम इंडिया के सभी मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे। अगर इसमें भारत-पाकिस्तान कि भिड़ंत होती हैं तो वो मुकाबला भी श्रीलंका में खेला जायेगा। इस टूर्नामेंट के लिए पीसीबी के प्रस्तावित हाइब्रिड मॉडल को एशियन क्रिकेट काउंसिल की आगामी बैठक में मंजूरी मिलना तय माना जा रहा है।

विश्वकप के लिए पाकिस्तान आएगी भारत:

बता दें एशिया कप के विवाद सुलझने के साथ ही पाकिस्तान के विश्वकप में खेलने का रास्ता भी साफ़ होता दिखाई दे रहा हैं। इस साल होने वाले वनडे विश्वकप का आयोजन भारत में होगा। जिसको लेकर अब पाकिस्तान की टीम भारत का दौरा करने के लिए तैयार मानी जा रही हैं। भारत विश्वकप में पाकिस्तान से अहमदबाद के स्टेडियम में भिड़ेगी।

Tags:    

Similar News