दो साल के अंदर तैयार होंगे 10 लाख फुटबाल खिलाड़ी: चेतन चौहान

फुटबाल के प्रति लोगों में रुचि बढ़ाने के लिये प्रधानमंत्री मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित करायी। देश में फुटबाल का माहौल बन रहा है। दो साल के

Update: 2017-12-16 14:46 GMT
दो साल के अंदर तैयार होंगे 10 लाख फुटबाल खिलाड़ी: चेतन चौहान

गोरखपुर:फुटबाल के प्रति लोगों में रुचि बढ़ाने के लिये प्रधानमंत्री मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित करायी। देश में फुटबाल का माहौल बन रहा है। दो साल के अंदर 10 लाख फुटबाल खिलाड़ी तैयार होंगे। जिसके लिये फुटबाल प्रतियोगिताएं करायी जा रही है।खेल मंत्री चेतन चौहान ने शनिवार को गोरखपुर में अखिल भारतीय प्राइज मनी आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर यह बात कहीं।

उन्होंने कहा कि स्टेडियम को संसाधनों से लैस किया जा रहा है। पुराने स्टेडियम की मरम्मत एंव आधुनिकीकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में उपलब्ध सुविधाओं को रजिस्टर्ड खिलाड़ियों के प्रयोग के बाद यदि समय बचता है तो फिटनेस/स्वास्थ्य लाभ के लिए खेलने वालों लोगों को भी खेलने को सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी।

Tags:    

Similar News