CWG 2022 Day 10: Medal Tally में भारत के 18 स्वर्ण सहित कुल 55 पदक, देश को आखिरी दिन काफी उम्मीदें...

CWG 2022 Day 10:राष्ट्रमंडल खेल के दसवें दिन भी भारतीय एथलीट्स ने अपनी छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। राष्ट्रमंडल खेलों में नौवें दिन तक भारत के खाते में 40 पदक हो गए। देश के खिलाड़ियों ने वेटलिफ्टिंग, कुश्ती और अब बॉक्सिंग में अपना जलवा खूब बिखेरा। भारत अभी भी पांचवें स्थान पर बरक़रार है। लेकिन न्यूज़ीलैंड अब सिर्फ एक गोल्ड मेडल अधिक जीतकर चौथे स्थान पर बना हुआ है।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-08-08 02:17 GMT

Commonwealth Games 2022 Day 10: राष्ट्रमंडल खेल के दसवें दिन भी भारतीय एथलीट्स ने अपनी छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। राष्ट्रमंडल खेलों में नौवें दिन तक भारत के खाते में 40 पदक हो गए। देश के खिलाड़ियों ने वेटलिफ्टिंग, कुश्ती और अब बॉक्सिंग में अपना जलवा खूब बिखेरा। भारत अभी भी पांचवें स्थान पर बरक़रार है। लेकिन न्यूज़ीलैंड अब सिर्फ एक गोल्ड मेडल अधिक जीतकर चौथे स्थान पर बना हुआ है। आज दसवें दिन भारत के खिलाड़ियों की निगाहें दो कम से कम दो गोल्ड मेडल जीतकर न्यूज़ीलैंड को पछाड़कर मेडल टैली में चौथे स्थान पर पहुंचने की होगी। अब भारत Commonwealth Games 2022 Medal Tally में पांचवें स्थान पर है। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अब तक भारत ने कुल 55 पदक अपने नाम किए हैं, जिसमें 18 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य पदक शामिल हैं। शनिवार को बर्मिंघम खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में बॉक्सिंग में देश को तीन स्वर्ण पदक मिले।

बॉक्सिंग में भारत का जलवा:

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने कई गेम्स में अपना दबदबा बनाए रखा। इसमें वेटलिफ्टिंग, कुश्ती और बॉक्सिंग शामिल है। इन तीनों गेम्स में भारत को सर्वाधिक मेडल हासिल हुए हैं। रविवार को बॉक्सिंग में भारत को तीन गोल्ड मेडल हासिल हुए। इसमें सबसे पहला स्वर्ण पदक महिला बॉक्सर नीतू घनघास ने दिलाया। उसके बाद अमित पंघाल ने पुरुष के फ्लाईवेट में इतिहास रचते हुए भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल डाला। उनके कुछ देर बाद निकहत जरीन ने भी देश को पीला तमगा दिलाया।

10वें दिन भारत का इस प्रकार रहा दबदबा:

- बॉक्सिंग में देश को तीन स्वर्ण और एक रजत पदक मिला (नीतू घनघास, अमित पंघाल, निकहत जरीन और सागर अहलावत (रजत)

- बैडमिंटन में महिला डबल्स में मिला कांस्य (त्रिषा जॉली और गायत्री गोपीचंद)

- टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स में मिला स्वर्ण पदक (शरत कमल और श्रीजा अकुला)

- महिला क्रिकेट टीम ने भी जीता रजत पदक

- बैडमिंटन में जीता कांस्य पदक (किदांबी श्रीकांत)

- स्क्वैश के मिक्स्ड डबल्स में कांस्य पदक मिला (दीपिका और सौरव)

भारत के पदकवीर:

गोल्ड मेडल विजेता:

मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, पैरा पावरलिफ्टर सुधीर, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन भाविना पटेल (पैरा टेबल टेनिस), नीतू घणघस, अमित पंघाल, एल्डोस पॉल, निकहत जरीन और टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स

सिल्वर मेडल विजेता:

संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबोबैकर, शरत और साथियान, सागर अहलावत और भारतीय महिला क्रिकेट टीम

ब्रॉन्ज़ मेडल विजेता:

गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस और सोनलबेन (पैरा टेबल टेनिस), महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी, स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स, किदांबी श्रीकांत, बैडमिंटन महिला डबल्स 

Tags:    

Similar News