मौलाना साजिद ने सानिया की ड्रेस पर दिया चौकाने वाला बयान कहा- उन्होंने मुस्लिम औरतों को गलत संदेश दिया

Update: 2017-01-16 09:02 GMT

नई दिल्ली: भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की ड्रेस पर एक फिर विवाद खड़ा हो गया है। इस बार मुस्लिम मौलाना साजिद राशिद ने सानिया ड्रेस पर विवादित बयान दिया है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम के दौरान मौलाना ने सानिया को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें टेनिस जैसा खेल नहीं खेलना चाहिए था। इससे इस्लाम धर्म को बहुत नुकसान पहुंचा है। क्योंकि उनके कपड़े मुस्लिम औरतों को एक गलत संदेश देते हैं।

और क्या कहा साजिद ने

इस बात से कोई फर्क नहीं कि उन्होंने अपने खेल से कितना नाम कमाया है।

सानिया इस्लाम को फॉलो नहीं करतीं और बुर्का नहीं पहनतीं इसलिए वह हमारे लिए अहमियत नहीं रखतीं।

क्या सानिया को बुर्का पहनकर टेनिस खेलना चाहिए

इस सवाल पर मौलाना ने बेहद ही चौंकाने वाला जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम औरतों के लिए बुर्का एक बहुत अहम है।

उन्हें ऐसे कोई खेल नहीं खेलने चाहिए जहां उन्हें बुर्का उतारना पड़े।

Similar News