कभी बिंदियारानी के पास नहीं थे जूते खरीदने के पैसे, गरीबी से लड़कर हासिल की सफलता

Bindya Rani Story: म्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे दिन दमदार प्रदर्शन से देशवासियों का दिल जीत लिया। अभी वेटलिफ्टिंग में भारत को चार पदक मिल चुके हैं। मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पहला स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। वहीं संकेत महादेव और बिंदियारानी (Bindyrani) ने सिल्वर मेडल और गुरुराजा ने ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर अपना परचम लहराया। रजत पदक जीतने वाली बिंदियारानी की कहानी भी बहुत संघर्ष भरी है।

Written By :  Suryakant Soni
Update:2022-07-31 15:08 IST

Bindya Rani Story: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे दिन दमदार प्रदर्शन से देशवासियों का दिल जीत लिया। अभी वेटलिफ्टिंग में भारत को चार पदक मिल चुके हैं। मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पहला स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। वहीं संकेत महादेव और बिंदियारानी (Bindya Rani) ने सिल्वर मेडल और गुरुराजा ने ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर अपना परचम लहराया। रजत पदक जीतने वाली बिंदियारानी की कहानी भी बहुत संघर्ष भरी है। बिंदियारानी गरीबी से लड़कर कॉमनवेल्थ पोडियम तक पहुंची है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी संघर्ष भरी कहानी को सलाम कर रहे हैं।

नहीं थे जूते खरीदने के लिए भी पैसे:

एक खिलाड़ी के पास खेल से जुड़ी चीज़े होना बहुत जरूरी हैं। लेकिन बिंदियारानी के पास तो जूते खरीदने के भी पैसे नहीं थे। ऐसे में उनकी गरीबी का अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते हैं। मीराबाई चानू ने उन्हें जूते तोहफे के रूप में दिए थे। बिंदियारानी ने मीराबाई की तरह देश का मान बढ़ाया है। बिंदियारानी ने मीराबाई के नक्शे कदम पर चलकर इस खेल में महारथ हासिल की।

55 किलो भारवर्ग में जीता सिल्वर मेडल:

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में बिंदियारानी देवी ने देश को चौथा पदक दिलाया। उन्होंने महिला वेटलिफ्टिंग के 55 किलो भारवर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। बिंदियारानी ने स्नैच में 86 का स्कोर किया, वहीं क्लीन एंड जर्क में 116 का स्कोर बनाया। ऐसे में कुल 202 किलो भार उठाकर बिंदियारानी ने देश के लिए रजत पदक जीता।

2024 पेरिस ओलंपिक अगला लक्ष्य: बिंदियारानी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में बिंदियारानी ने सिल्वर मेडल जीतकर अपने बयान में कहा कि ''मैं अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। मैं अपने करियर के पहले गेम में खेल रही थी और मुझे बहुत खुशी है कि मैंने इसमें रजत पदक जीता। मुझे गोल्ड मेडल नहीं जीत पाने का थोड़ा मलाल भी रहेगा। लेकिन मेरा अगला लक्ष्य 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने का है।''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजत पदक जीतने पर बिंदियारानी को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ''बर्मिंघम में रजत पद जीतने पर बिंदियारानी को बधाई।" यह उपलब्धि आपके खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता हैं, प्रत्येक भारतीय को इससे बहुत ख़ुशी मिली। मैं आपके उज्जवल भविष्य के लिए कामना करता हूँ।'' 

Tags:    

Similar News