रांची वनडे से पहले अफ्रीका टीम में शोक की लहर, डेविड मिलर की बेटी का हुआ निधन

David Miller Daughter Death: साउथ अफ्रीका की टीम रविवार को रांची के मैदान पर टीम इंडिया से भिड़ेगी। लेकिन इस मैच से पहले उनकी टीम के स्टार बल्लेबाज़ डेविड मिलर पर दुखों का पहाड़ टूट गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद ही दुखद जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-10-08 17:28 GMT

David Miller Daughter Death

David Miller Daughter Death: साउथ अफ्रीका की टीम रविवार को रांची के मैदान पर टीम इंडिया से भिड़ेगी। लेकिन इस मैच से पहले उनकी टीम के स्टार बल्लेबाज़ डेविड मिलर पर दुखों का पहाड़ टूट गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद ही दुखद जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की। मिलर की बेटी का आज निधन हो गया है। इस जानकारी के बाद उनके साथ ही खिलाड़ी भी बेहद भावुक हो गए हैं। मिलर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही भावुक वीडियो सन्देश भी शेयर किया।

RIP मेरी प्यारी राकस्टार, लव यू आलवेज...

अफ्रीका के इस बल्लेबाज़ ने अपने बेटी के निधन पर जो भावुक वीडियो शेयर किया है, उसमें दोनों एक साथ बहुत मस्ती भरे अंदाज़ में दिखाई दे रहे हैं। मिलर इस वीडियो में अपने बेटी के बहुत करीब नज़र आ रहे हैं। वीडियो देखकर इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि दोनों एक-दूसरे के कितने करीब है। बता दें मिलर कि बेटी को कैंसर था, तमाम इलाज और कोशिशों के बावजूद वो आज जिंदगी की जंग हार गई। रविवार को टीम इंडिया के खिलाफ अफ्रीका का बेहद अहम मुकाबला खेला जाना है। अब देखना है कि क्या मिलर इस मुकाबले में खेलने उतरते हैं यानी। गौरतलब हैं कि डेविड मिलर इस समय शानदार फार्म में दिखाई दे रहे हैं, पहले वनडे मुकाबले में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। 

Tags:    

Similar News