रचा इतिहास: गोल्फर अदिति अशोक ने जीता इंडियन ओपन का खिताब

Update: 2016-11-13 10:29 GMT

नई दिल्ली: उभरती गोल्फर अदिति अशोक ने रविवार को इंडियन ओपन का खिताब जीत लिया। इसके साथ ही अदिति लेडीज यूरोपीय टूर प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बन गईं।

-अदिति अशोक 11 नवंबर से यहां शुरू हुए चार लाख डॉलर इनामी महिला इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में भारत की अगुआई कर रही थीं।

-इस चैम्पियनशिप में पिछली वीजेता एमिली पेडरसन जैसी गोल्फरों ने भी हिस्सा लिया था।

-इस प्रतियोगिता में दुनिया भर की 114 शीर्ष पेशेवर खिलाडियों ने शिरकत की थी।

-इस प्रतियोगिता के दौरान पेडरसन के अलावा ब्रिटनी लिंसीकम, बेथ एलेन, इसाबेल बोइन्यू और ऐनी वान डैम जैसी खिलाड़ियों की मेजबानी की।

-अदिति के अलावा भारत की ओर से अमनदीप द्राल और वाणी कपूर ने भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

Tags:    

Similar News