GT vs MI IPL Match Highlights: गुजरात टाइटंस को शुभमन गिल की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में मिली रोमांचक जीत

GT vs MI IPL Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पांचवां मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद में रविवार (24 मार्च 2024) को खेला गया

Update: 2024-03-24 14:49 GMT

GT vs MI IPL Match Highlights (Photo. BCCI/IPL)

GT vs MI IPL Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पांचवां मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रविवार (24 मार्च 2024) को खेला गया। मुंबई इंडियंस की ओर से हार्दिक पंड्या नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाई। जबकि गुजरात टाइटंस ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल पर भरोसा दिखाया। गिल ने इस भरोसे को नहीं तोड़ा, शुभमन की कप्तानी में टीम को पहले आईपीएल मैच में 6 रनों से रोमांचक जीत मिली।

मैच का हाल 

आपको बताते चलें कि इस मैच में मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। अहमदाबाद के मैदान में बतौर कप्तान शुभमन गिल ज्यादा दबाव में नहीं दिखाई दिए। उन्होंने टीम के लिए 22 गेंदों में 31 रन बनाए। हालांकि, गुजरात टाइटंस की टीम ने अच्छी शुरुआत के बाद 12 ओवर तक 100 रनों के आंकड़े को पार कर लिया था।

लेकिन इसके बाद टीम बिखर गई, गुजरात टाइटंस की ओर से सबसे ज्यादा साई सुदर्शन ने 45 रन बनाए। आखिर में राहुल तेवतिया के शानदार कैमियो की वजह से 20 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर गुजरात का स्कोर 168 रन रहा। मुंबई इंडियंस की ओर से जसप्रीत बुमराह ने अपने 04 ओवर के स्पेल में शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर 3 विकेट भी लिए।

169 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने भी पहले ही ओवर में ईशान किशन को खो दिया। जिन्होंने टीम के लिए एक भी रन नहीं बनाया। हालांकि इसके बाद टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने क्रीज पर पैर जमाए और टीम को बड़ा मोमेंटम दिया। रोहित शर्मा ने इस मैच में बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 43 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद टीम पूर्ण रूप से लड़खड़ा गई।

गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने बेहतरीन वापसी करते हुए मुंबई इंडियंस के अंतिम भाग के बल्लेबाजों को बहुत तीव्रता से पवेलियन में वापस भेजा। आखिर में मैच हद से ज्यादा रोमांचक हो गया। लेकिन, आखिरी ओवर में उमेश यादव ने 02 विकेट लेकर गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2024 के पहले मैच में 6 रनों से जीत दिलाई। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम पहले ही मैच जीत मिली।

Live Updates
2024-03-24 17:44 GMT

मुंबई इंडियंस की टीम ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना सातवां विकेट खो दिया। अब टीम के पास बल्लेबाज के तौर पर केवल हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं और लक्ष्य अभी भी 6 गेंद में 19 रन का बाकी है।

2024-03-24 17:40 GMT

169 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा के रूप में अपना छठा विकेट खो दिया। उन्होंने 19 गेंदों में 25 रन बनाए। यहां से एमआई की टीम को 10 बॉल में 21 रन की ओर जरूरत है।

2024-03-24 17:38 GMT

मुंबई इंडियंस को 18वें ओवर की आखिरी बॉल पर पांचवा झटका लगा। टिम डेविड ने 10 गेंद में 11 रन बनाए। मोहित शर्मा की लाजवाब गेंद पर टिम डेविड आउट हुए, डेविड मिलर ने शानदार कैच भी लिया। यहां से मुंबई इंडियंस को 12 गेंद में 27 रन की दरकार है।

2024-03-24 17:23 GMT

मुंबई इंडियंस की टीम को डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में चौथा झटका लग गया। टारगेट का पीछा करते हुए ब्रेविस ने 38 गेंद में 46 रन बनाए। मोहित शर्मा ने उन्हें कॉट और बोल्ड आउट करके पवेलियन भेजा।

2024-03-24 17:03 GMT

गुजरात टाइटंस की ओर से 13वां ओवर साई किशोर लेकर आए और आते ही उन्होंने पहली ही बॉल पर सेट बल्लेबाज रोहित शर्मा को पगबाधा आउट कर दिया। रोहित शर्मा ने 29 गेंद पर 43 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट लगभग 150 का रहा। पारी में उनके बल्ले से 07 चौके और 01 छक्का भी आया।

2024-03-24 16:59 GMT

169 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 12 ओवर के बाद 100 रनों के स्कोर को पार कर लिया। अभी भी फ्रिज पर रोहित शर्मा डटे हुए हैं। टीम का स्कोर 12 ओवर के बाद 02 विकेट के नुकसान पर 108 रन तक जा पहुंचा।

2024-03-24 16:32 GMT

पहले पावर प्ले के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 52 रन आ पहुंचा। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बेहद ही आक्रामक खेल रहे हैं। गुजरात भी अपनी रणनीति के साथ मैदान पर बड़ा मौका तलाश रही है।

2024-03-24 15:42 GMT

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2024 के अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस ने छठा विकेट भी खो दिया। राहुल तेवतिया लगभग 160 के स्ट्राइक रेट से 15 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए।

2024-03-24 15:28 GMT

मुंबई इंडियंस की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने गुजरात टाइटंस को पांचवा झटका दिया। उन्होंने इस दौरान साई सुदर्शन को तिलक वर्मा के हाथों के कैच आउट करवाया। पारी में सुदर्शन ने 39 गेंद में केवल 45 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट काफी स्लो रहा।

2024-03-24 15:24 GMT

गुजरात टाइटंस को डेविड मिलर के रूप में चौथा झटका लगा। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर डेविड मिलर ने हार्दिक पांड्या को आसान सा कैच दे दिया। इस पारी में उन्होंने 11 बॉल में 12 रन बनाए।

Tags:    

Similar News