हॉकी विश्व कप 2018 का उद्घाटन समारोह आज, कल होगा पहला मैच

हॉकी विश्व कप 2018 का उद्घाटन समारोह आज यानि मंगलवार (27 नवंबर) को ‘मंदिरों के शहर' भुवनेश्वर में होने वाला है। इसके लिए कलिंगा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम को बिल्कुल दुल्हन की तरह तैयार किया गया है।

Update: 2018-11-27 05:39 GMT
हॉकी विश्व कप 2018 का उद्घाटन समारोह आज, कल होगा पहला मैच

भुवनेश्वर: हॉकी विश्व कप 2018 का उद्घाटन समारोह आज यानि मंगलवार (27 नवंबर) को ‘मंदिरों के शहर' भुवनेश्वर में होने वाला है। इसके लिए कलिंगा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम को बिल्कुल दुल्हन की तरह तैयार किया गया है। दरअसल, इसी स्टेडियम में हॉकी विश्व कप की शानदार ओपनिंग सेरेमनी भी होनी है। यह कार्यक्रम शाम 5:30 बजे से शुरू होगा।

यह भी पढ़ें: MP-मिजोरम में कल पड़ेंगे वोट, CM शिवराज संग वयोवृद्ध ललथनहवला की साख दांव पर

इस रंगारंग उद्घाटन समारोह में माधुरी समेत कई बॉलीवुड सितारे जलवे बिखेरने वाले हैं। बता दें, हॉकी विश्व कप में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह टूर्नामेंट 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलेगा। चार ग्रुपों में इन 16 टीमों को बांटा गया है। वहीं, पूल 'सी' में मेजबान भारत को जगह मिली है जबकि पाकिस्तान को पूल 'डी' में रखा गया है। कल यानि बुधवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला मैच खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: सीएम केजरीवाल की सुरक्षा में एक बार फिर चूक, मौलवी गिरफ्तार

वहीं, उद्घाटन समारोह की बात करें तो बॉलीवुड स्टार माधुरी दीक्षित मानवता के संदेश की थीम वाली प्रस्तुती में धरती मां की भूमिका में होंगी। यही नहीं, चक दे इंडिया फेम शाहरुख खान इस शो के लिए ओडिशा खासतौर पर आएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें हॉकी काफी पसंद है।

यह भी पढ़ें: CM केजरीवाल ने पुरानी पेंशन बहाली का किया ऐलान, कहा- अन्य राज्यों में भी…

इस कार्यक्रम के बाद वह तुरंत मुंबई भी रवाना भी जाएंगे। वैसे सलमान खान ने भी कटक में होने वाले अन्य समारोह में शिरकत करने के लिए हामी भर दी है। मशहूर संगीतकार ए आर रहमान भी परफॉर्म करने वाले हैं।

Tags:    

Similar News