World Cup 2023 NZ vs SA Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूज़ीलैंड को 190 रन से हराया

Update:2023-11-01 21:15 IST
Live Updates - Page 5
2023-11-01 08:48 GMT

7 ओवर में साउथ अफ्रीका 29 के स्कोर पर, 7-29/0

पांचवें ओवर के लिए ट्रेंट बोल्ट क्रीज पर आए, इस ओवर में एक ही रन मिले। छठवें ओवर के लिए मैट हेनरी क्रीज पर आए, इस ओवर में टेंबा के छक्के के साथ कुल 7 रन मिले। सातवें ओवर के लिए ट्रेंट बोल्ट क्रीज पर आए, इस ओवर में भी 7 रन मिले। साउथ अफ्रीका 29 के स्कोर पर है। 

2023-11-01 08:37 GMT

साउथ अफ्रीका बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर, 4-14/0

साउथ अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और टेंबा बावुमा बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर है। पहला ओवर डालने ट्रेट बोल्ट क्रीज पर आए, इस ओवर में 2 रन की बढ़त मिली। दूसरे ओवर के लिए मैट हेनरी क्रीज पर आए, इस ओवर में भी 2 रन की बढ़त मिली। तीसरे ओवर के लिए ट्रेट बोल्ट क्रीद पर आए, इस ओवर में भी 2 रन की बढ़त मिली। चौथे ओवर के लिए मैट हेनरी क्रीज पर आए, टेंबा के दौ चौके के साथ 8 रन मिले। 4 ओवर में साउथ अफ्रीका 14 के स्कोर पर है। 

2023-11-01 08:05 GMT

NZ vs SA World Cup Live Update: यहां देखें प्लेइंग 11 (Playing 11)

दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग 11(Playing 11)-

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कैप्टन), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

न्यूजीलैंड प्लेइंग 11 (Playing 11) -

डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कैप्टन/विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट।

2023-11-01 08:04 GMT

NZ vs SA World Cup Live Update: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। साउथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करते दिखेगा।

2023-11-01 05:26 GMT

NZ vs SA World Cup Live Update Pitch Report:

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेल की सतह बल्लेबाजों को बड़े शॉट्स लगाकर रन बनाने के लिए एक मददगार होती है।  जिसके चलते बाउंड्री भी खूब लगती हैं। लेकिन, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाज अपने प्रभावशाली प्रर्दशन से सफ़लता पा सकते है। कुल मिलाकर ऐसी उम्मीद की जा सकती है कि इस मैदान पर टक्कर का मुकाबला देखने को मिल सकता है।

2023-11-01 05:17 GMT

NZ vs SA World Cup Head to Head Records:

World Cup दोनों टीम 8 बार मिल चुके हैं, जिसमें न्यूजीलैंड ने बड़े इवेंट में बढ़त बनाए रखी है। न्यूजीलैंड ने 8 में से 6 बार जीत हासिल की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 2 बार जीत हासिल की है।

वर्ल्ड कप में आमना सामना – 8

न्यूजीलैंड ने जीते – 6

साउथ अफ्रीका ने जीते – 2

2023-11-01 05:15 GMT

NZ vs SA ODI Head to Head Records:

न्यूज़ीलैंड और साउथ अफ्रीका दोनों देश 50 ओवर के प्रारूप में 71 बार आमने-सामने हुए हैं। जिनमें से न्यूजीलैंड ने 25 बार जीत हासिल की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 41 बार जीत हासिल की है। 5 प्रतियोगिताओं का कोई परिणाम नहीं निकला।

कुल खेले गए मैच – 71

न्यूजीलैंड ने जीते – 25

दक्षिण अफ्रीका ने जीत – 41

बिना कोई परिणाम – 5

2023-11-01 05:10 GMT

NZ vs SA World Cup Live Update दोनों देशों की क्रिकेट टीम (Team Squad):

न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team):

डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, मार्क चैपमैन।

दक्षिण अफ्रीका(South Africa Cricket Team):

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर दुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी, रीज़ा हेंड्रिक्स, कैगिसो रबाडा , एंडिले फेहलुकवायो, लिज़ाड विलियम्स।

Tags:    

Similar News