IND vs BAN 1st Test Match: टेस्ट मैच में Rohit Sharma बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड

IND vs BAN 1st Test Match Update: भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से दो टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा।

Written By :  Anupma Raj
Update:2024-09-17 19:05 IST

Rohit Sharma, Ban vs Ind, Ind vs ban Test Match, Sports, Cricket 

Ind vs Ban Rohit Sharma Record: भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से दो टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड कर सकते हैं। इस सीरीज में फैंस की नजर रोहित शेट्टी के रिकार्ड पर होगा। 

Rohit Sharma बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड

भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं। रोहित शर्मा छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, वो टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने से मात्र 16 सिक्स दूर हैं। अगर रोहित इस सीरीज में 16 छक्के लगाने में कामयाब होते हैं तो रोहित के नाम एक ऐसा धांसू रिकॉर्ड होगा, जो अब तक कोई नहीं कर पाया है। 


बता दें लंबे समय बाद विराट कोहली और ऋषभ पंत के अलावा जसप्रीत बुमराह बेहतरीन फॉर्म में नजर आ सकते हैं। दरअसल टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार ये सभी खिलाड़ी एक्शन में होंगे। फैंस को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से भी बैटिंग से कमाल का प्रदर्शन करने की उम्मीद है, जो एक महारिकॉर्ड को अपने नाम करने से सिर्फ कुछ कदम ही दूर हैं।

टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा 100 छक्के पूरे करने से सिर्फ 16 शॉट ही दूर हैं। रोहित के नाम अब तक 84 छक्के दर्ज हैं। बता दें कि, रोहित शर्मा 16 छक्के लगाते ही टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज होंगे। इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के बेन स्टोक्स के नाम है, जो 131 छक्कों के साथ टेबल टॉपर हैं। दूसरा नाम न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम का है, जिन्होंने 107 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट तीसरे स्थान पर हैं, गिलक्रिस्ट के नाम 100 छक्के दर्ज हैं। रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल फॉर्मट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। रोहित ने इस फॉर्मेट को 205 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। रोहित के नाम 620 छक्के हैं। 

Tags:    

Similar News