India vs England: रोहित शर्मा ने जड़ी टेस्ट करियर की 7वीं सेंचुरी, भारत को संभाला

टीम इंडिया को दो बड़े झटके लगे हैं। पहले चेतेश्वर पुजारा जैक लीच की गेंद पर आउट हुए और अगले ही ओवर में कप्तान विराट कोहली भी पवेलियन लौट गए।

Update: 2021-02-13 08:31 GMT
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 148 रन बना लिए हैं। स्टार ओपनर रोहित शर्मा ने शतक से फॉर्म में वापसी की है।

चेन्नई : भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज में शनिवार को टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है।

चेन्नई स्टेडियम में रोहित ने 131 गेंदों का सामना करके अपना शतक पूरा किया है। ये उनके टेस्ट करियर का सातवां शतक है। इससे पहले एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गये सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों टीम इंडिया को करारी हार मिली थी।

यह मैच भारत के लिए बेहद जरूरी है, अगर वह हारता है तो उसकी टेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो जाएंगी।

India vs England: रोहित शर्मा ने जड़ी टेस्ट करियर की 7वीं सेंचुरी, भारत को संभाला(फोटो:सोशल मीडिया)

IND vs ENG: इस खिलाड़ी का सपना हुआ पूरा, टेस्ट मैच में किया डेब्यू

टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाएं

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज से शुरू हो गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 148 रन बना लिए हैं।

स्टार ओपनर रोहित शर्मा ने शतक से फॉर्म में वापसी की है। उन्होंने टेस्ट करियर का सातवां शतक जड़ा है। वो 101 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित के साथ रहाणे क्रीज पर हैं, जो 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंडिया का स्कोर 148-3 है।

रोहित-रहाणे के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे के बीच 50 रनों की साझेदारी हो गई है। 86 रन पर तीसरा विकेट गिरने के बाद रहाणे क्रीज पर आए थे। दोनों के बीच फिलहाल 57 रनों का साझेदारी हुई है। रोहित 97 रन और रहाणे 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंडिया का स्कोर 143-3 है।

India vs England: रोहित शर्मा ने जड़ी टेस्ट करियर की 7वीं सेंचुरी, भारत को संभाला(फोटो:सोशल मीडिया)

लंच तक स्कोर 106-3

चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड ने लंच से पहले इंडिया को दो बड़े झटके दिए। उसने पहले पुजारा और उसके कोहली को आउट किया। रोहित और पुजारा के बीच बनती साझेदारी से इंडिया मजबूती से आगे बढ़ रहा था, लेकिन 85 रन पर उसका दूसरा और 86 रन पर तीसरा विकेट गिरा। रोहित क्रीज पर जमे हुए हैं। वो 80 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं रहाणे 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं। लंच तक इंडिया का स्कोर 106-3 है।

जो रूट: भारत में ही डेब्यू और 50वां टेस्ट, फिर सौवें मैच में यहीं बनाया विश्व रिकॉर्ड

टीम इंडिया को दो बड़े झटके

टीम इंडिया को दो बड़े झटके लगे हैं। पहले चेतेश्वर पुजारा जैक लीच की गेंद पर आउट हुए और अगले ही ओवर में कप्तान विराट कोहली भी पवेलियन लौट गए।

पुजारा को लीच ने स्टोक्स के हाथों आउट किया तो वहीं कोहली को मोइन अली ने क्लीन बोल्ड किया। पुजारा 21 रन बनाए तो कोहली बिना खाते खोले आउट हुए। इंडिया का स्कोर 86-3 है।

भारत की खराब शुरुआत

भारत की पहली पारी की शुरुआत खराब हुई है। ओपनर शुभमन गिल बिना खाता खोले आउट हो गए हैं। वो तेज गेंदबाज ऑली स्टोन का शिकार बने।

स्टोन ने उन्हें LBW किया। पारी के दूसरे ओवर में भारत को झटका लगा है। पहला ओवर स्टुअर्ट ब्रॉड ने डाला था। रोहित शर्मा ने सामना किया था। इस ओवर में एक भी रन नहीं बने थे।

ये है भारत और इंग्लैण्ड की प्लेइंग XI

प्लेइंग XI - भारत - रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड - रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिब्ली, डैनियल लॉरेंस, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), मोईन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, ऑली स्टोन।

IND vs ENG: इंग्लैंड टीम में बड़ा बदलाव, दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे ये खिलाड़ी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News