IND vs NZ Match: भारत हॉकी विश्व कप से बाहर, न्यूजीलैंड ने जीता क्रॉसओवर मैच

IND vs NZ Match: हॉकी विश्व कप में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। रविवार को खेले गए क्रॉसओवर मैच भारत क्रॉसओवर मैच में हार गई। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर थीं। उसके बाद मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट में पहुंचा। वहां न्यूजीलैंड ने 5-4 से जीत हासिल कर ली।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2023-01-22 14:45 GMT

IND vs NZ Hockey Live Score

IND vs NZ Match: हॉकी विश्व कप में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। रविवार को खेले गए क्रॉसओवर मैच भारत क्रॉसओवर मैच में हार गई। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर थीं। उसके बाद मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट में पहुंचा। वहां न्यूजीलैंड ने 5-4 से जीत हासिल कर ली।

कहां देखें लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग:

भारत में हॉकी विश्व कप 2023 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण टीवी चैनलों- स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 एचडी पर किया जाएगा। जबकि हॉकी विश्वकप का ऑनलाइन आनंद उठाने के लिए लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर निःशुल्क उपलब्ध होगी। यूज़र्स को मैच देखने के लिए ओटीटी सर्विस को सब्सक्राइब करना होगा। विश्वकप के सभी मैचों का आयोजन ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में हो रहा है। आज का यह बड़ा मुकाबला कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर में खेला जा रहा है।

Live Updates
2023-01-22 15:44 GMT

IND vs NZ Match: भारत हॉकी विश्व कप से बाहर, न्यूजीलैंड ने जीता क्रॉसओवर मैच

हॉकी विश्व कप में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। रविवार को खेले गए क्रॉसओवर मैच भारत क्रॉसओवर मैच में हार गई। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर थीं। उसके बाद मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट में पहुंचा। वहां न्यूजीलैंड ने 5-4 से जीत हासिल कर ली। क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला 24 जनवरी को गत चैंपियन बेल्जियम से होगा। 

2023-01-22 15:23 GMT

IND vs NZ Hockey Live Score: भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला 3-3 की बराबरी पर रहा, अब शूटआउट से होगा फैसला

हॉकी विश्वकप के क्रॉसओवर मैच में टीम इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। निर्धारित समय के बाद भी इस मैच में नतीजा नहीं निकला और मैच 3-3 की बराबरी पर रहा। अब मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से होगा।  

2023-01-22 15:03 GMT

IND vs NZ Hockey Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक हुआ मैच, मैच 3-3 से बराबरी पर

भुवनेश्वर में खेले जा रहे क्रॉसओवर मैच में भारत और न्यूजीलैंड के बीच जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है। टीम इंडिया और कीवी टीम मैच के अंतिम मिनटों में 3-3 की बराबरी पर आ गई है। न्यूज़ीलैंड की टीम ने तीसरे क्वार्टर के बाद शानदार वापसी की। 49वें मिनट में सीन फिंडले ने गोल कर मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया है।  

2023-01-22 14:53 GMT

IND vs NZ Hockey Live Score: तीसरे क्वार्टर में वरुण कुमार ने दागा गोल, भारत 3-2 से आगे

भुवनेश्वर में खेले जा रहे क्रॉसओवर मैच में भारत और न्यूजीलैंड के बीच जबरदस्त रोमांच देखने को मिला है। टीम इंडिया तीसरे क्वार्टर के बाद 3-1 से आगे है। टीम इंडिया के लिए ललित उपाध्याय, सुखजीत सिंह और वरुण कुमार ने गोल किया। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए पहला गोल सैम लेन ने किया। तीसरे क्वार्टर के अंतिम क्षण में कीवी खिलाड़ी केन रसेल ने 43वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-2 कर दिया।

2023-01-22 14:19 GMT

IND vs NZ Hockey Live Score: ललित के बाद सुखजीत ने दागा गोल, भारत 2-0 से आगे

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने क्रॉसओवर मैच की शुरुआत में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। दूसरे क्वार्टर के बाद भारत के पास 2-0 से बढ़त बरकरार है। भारत के लिए पहला गोल ललित ने किया। टीम इंडिया के लिए दूसरा गोल सुखजीत ने किया। सुखजीत के करियर का यह पहला गोल है। न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रॉसओवर मुकाबले में 2-0 की बढ़त बना ली है।

2023-01-22 14:11 GMT

IND vs NZ Hockey Live Score: भारत ने किया पहला गोल, ललित उपाध्याय ने दिलाई बढ़त

टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ क्रॉसओवर मैच में अपना पहला गोल किया। टीम इंडिया ने 17वें मिनट में पहला गोल किया। आकाशदीप और शमशेर के प्रयास के बाद ललित ने बेहतरीन स्ट्राइक कर टीम इंडिया को बढ़त दिलाई। टीम इंडिया मैच में 1-0 से आगे हो गई है।  

2023-01-22 14:01 GMT

IND vs NZ Hockey Live Score: अभी तक नहीं हुआ गोल, मैच का स्कोर 0-0 की बराबरी पर

टीम इंडिया ने क्रॉसओवर के इस महत्वपूर्ण मुकाबले में शानदार शुरुआत की है। हालांकि पहले क्वार्टर के खेल समाप्ति तक दोनों ही टीमें गोल करने में नाकाम रही है। लेकिन भारतीय खिलाड़ी कीवी खिलाड़ियों पर हावी नज़र आ रहे हैं। मैच के 12वें मिनट में भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन वो इस गोल में तब्दील नहीं कर पाए। 

Tags:    

Similar News