न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को डबल झटका, ये धाकड़ खिलाड़ी सीरीज से बाहर

न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आई है। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा चोट की वजह से न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाले भारतीय टेस्ट टीम से बाहर हो गए हैं। इशांत शर्मा की एड़ी में चोट लगी जो बेहद गंभीर बताई जा रही है।

Update: 2020-01-21 14:47 GMT

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आई है। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा चोट की वजह से न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाले भारतीय टेस्ट टीम से बाहर हो गए हैं। इशांत शर्मा की एड़ी में चोट लगी जो बेहद गंभीर बताई जा रही है। रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में दिल्ली के लिए खेलते हुए इशांत शर्मा चोटिल हो गए थे। उनकी इस चोट को ठीक होने में 2 हफ्ते से ज्यादा का वक्त लग सकता है।

टीम इंडिया के लिए मंगलवार का दिन अच्छा नहीं रहा। पहले ओपनर शिखर धवन के चोट की वजह से न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होने की खबर आई। अब तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को लगी चोट भी गंभीर बताई जा रही है।

खबरों के मुताबिक रणजी मैच के दौरान इशांत का टखना चोटिल हुआ था जिसके बाद उनकी चोट पर नजर रखी जा रही थी। अब खबर है कि उनके टखने में ग्रेड थ्री टीयर बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें...दिल्ली विधानसभा चुनाव: 7 घंटे इंतजार के बाद केजरीवाल ने दाखिल किया नामांकन

भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को दिल्ली की टीम के लिए रणजी ट्रॉफी 2019-20 का मैच विदर्भ की टीम के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेल रहे थे। विदर्भ की दूसरी पारी में अपना तीसरा ओवर करने आए इशांत की एड़ी में चोट लग गई। चोट काफी गंभीर था जिसकी वह से इशांत मैदान पर दर्द से कराहने लगे। फीजियो उन्हें कंधे का सहारा देकर मैदान से बाहर ले गए।

यह भी पढ़ें...सरयू नदी में बड़ा हादसा, नाव पलटने से कई लोग डूबे, बचाव कार्य जारी

इशांत की चोट ग्रेड 3 टीयर की है और इस चोट में आमतौर पर किसी भी खिलाड़ी को ठीक होने में 2 से 12 हफ्ते तक का वक्त लग सकता है। इशांत की चोट कितनी गंभीर है इसपर डॉक्टर्स ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें...इस राज्य की तीन राजधानियां बनाने पर बवाल, सड़कों पर उतरी हजारों की भीड़

भारत को न्यूजीलैंड से 21 से 25 फरवरी तक तथा 29 फरवरी से चार मार्च तक दो टेस्ट मैच खेलने हैं। इशांत शर्मा की जगह नवदीप सैनी को चुना जा सकता है। इशांत शर्मा टीम इंडिया के लिए 96 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

Tags:    

Similar News