LSG vs MI KL Rahul: लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने लगाया एक और नाबाद शतक, ये अनोखे रिकॉर्ड किए अपने नाम

LSG vs MI KL Rahul: लखनऊ टीम के कप्तान केएल राहुल ने आईपीएल में एक और नाबाद शतक लगाया। जिसमें उन्होंने 62 गेंद में नाबाद 103 रन बनाए। यह उनका इस सीजन दूसरा नाबाद शतक था।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2022-04-24 19:15 GMT

IPL 2022 LSG vs MI KL Rahul (image-social media)

IPL 2022 LSG vs MI KL Rahul: आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) की टीम ने मुंबई इंडियन्स (MI) की टीम को 36 रन से हराकर जीत लिया। LSG टीम के कप्तान केएल राहुल ने आईपीएल में एक और नाबाद शतक लगाया। जिसमें उन्होंने 62 गेंद में नाबाद 103 रन बनाए। यह उनका इस सीजन दूसरा नाबाद शतक है, और 16 अप्रैल को इस से पहले मुकाबले में भी राहुल ने मुंबई के विरुद्ध शतक जमाया था। राहुल के शतक के बावजूद टीम मात्र 168 रन ही बना पाई थी। इस शतक के साथ राहुल ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए है।

केएल राहुल के नाम रिकॉर्ड

केएल राहुल आईपीएल में चार शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने जोस बटलर, शेन वॉटसन और डेविड वॉर्नर की ब की है। आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। उन्होंने छह शतक लगाए हैं। गेल के बाद दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं। कोहली के बल्ले से पांच शतक निकले हैं। केएल राहुल आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में विराट के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।



केएल राहुल ने ये रिकॉर्ड तोड़े

केएल राहुल ने मुंबई के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का यह तीसरा शतक लगाया है। लखनऊ टीम के कप्तान केएल राहुल एक टीम के विरूद्ध सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए है। डेविड वॉर्नर ने कोलकाता के खिलाफ दो, क्रिस गेल ने पंजाब के खिलाफ दो और विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ दो शतक लगाए हैं।

केएल राहुल ने की बराबरी

केएल राहुल टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भारतियों में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। दोनों के नाम अब छह-छह शतक हो गए हैं। जबकि विराट कोहली के नाम पांच शतक और सुरेश रैना के नाम पर चार शतक दर्ज हैं।

Tags:    

Similar News