IPL 2023: आज रोहित और विराट होंगे आमने-सामने, मुंबई इंडियंस 2013 से नहीं जीत पाई अपना पहला मुकाबला...

IPL 2023: आईपीएल में रविवार यानी आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। आईपीएल में आज दूसरे मैच में आरसीबी का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। आईपीएल में क्रिकेट फैंस को आज विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच तगड़ी भिड़ंत देखने को मिलेगी।

Update: 2023-04-02 13:07 GMT
IPL 2023

IPL 2023: आईपीएल में रविवार यानी आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। आईपीएल में आज दूसरे मैच में आरसीबी का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। आईपीएल में क्रिकेट फैंस को आज विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच तगड़ी भिड़ंत देखने को मिलेगी। हालांकि आरसीबी की कमान विराट कोहली की जगह अब फाफ डु प्लेसिस के पास रहेगी। IPL के पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर रही थी। लेकिन इस बार टीम के कप्तान रोहित शर्मा के लिए अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने की बड़ी चुनौती रहेगी।

मुंबई इंडियंस 2013 से नहीं जीत पाई अपना पहला मुकाबला:

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का खिताब सबसे अधिक बार अपने नाम किया है। लेकिन मुंबई की टीम के लिए पहला मुकाबला काफी सालों से एक अभिशाप के सामान है। पहले के आकंड़ों पर नज़र डाले तो पता चलता है कि मुंबई इंडियंस की टीम 2013 से लेकर आज तक अपने पहले मैच में जीत नहीं पाई है। मुंबई इंडियंस से जहां जसप्रीत बुमराह और ज़ाय रिचर्डसन तो पूरे सीजन से ही बाहर हो चुके हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम के लिए अपने प्रमुख गेंदबाज़ों के बिना जीत बेहद मुश्किल रहने वाली है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम चोट से परेशान:

बता दें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के लिए इस सीजन के शुरूआती मैच काफी परेशानी भरे रहने वाले हैं। आईपीएल के सीजन में टीम के तीन प्रमुख खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इसमें वानिंदु हसरंगा, रजत पाटीदार और जोश हेजलवुड का नाम शामिल हैं। रजत पाटीदार और जोश हेजलवुड चोट के कारण पहले मैचों में नहीं खेल पाएंगे। वहीं वानिंदु हसरंगा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, रमनदीप सिंह, जोफ्रा आर्चर, ऋतिक शौकिन, संदीप वारियर और जेसन बेहरनडॉर्फ.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, महीपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, दिनेश कार्तिक, शाहबाज़ अहमद, हर्षल पटेल, आकाशदीप, रीस टॉप्ली और मोहम्मद सिराज.

Tags:    

Similar News