यशस्वी जायसवाल ने IPL 2023 जो कारनामा किया, वो आज तक कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं कर पाया

Yashasvi Jaiswal IPL 2023: आईपीएल में लीग मैचों का चरण अपने आखिरी दौर में है। इस बार लीग मैचों में कई रोमांचक मैच देखने को मिले। कई बड़े खिलाड़ियों के साथ इस सीजन में कुछ युवा खिलाड़ी भी निखर कर सामने आए।

Update: 2023-05-20 14:42 GMT
Yashasvi Jaiswal IPL 2023

Yashasvi Jaiswal IPL 2023: आईपीएल में लीग मैचों का चरण अपने आखिरी दौर में है। इस बार लीग मैचों में कई रोमांचक मैच देखने को मिले। कई बड़े खिलाड़ियों के साथ इस सीजन में कुछ युवा खिलाड़ी भी निखर कर सामने आए। ऐसे ही राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल का जलवा इस सीजन में खूब देखने को मिला। यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 में एक शतक के साथ सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। जायसवाल ने ने आईपीएल के इतिहास में अब एक बड़ा कारनामा कर दिखाया।

एक सीजन में सर्वाधिक रन वाले अनकैप्ड खिलाड़ी:

यशस्वी जायसवाल ने शुक्रवार को हुए पंजाब के खिलाफ मैच में अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मैच में शानदार 50 रनों की पारी खेली।
इस दौरान उन्होंने आईपीएल में एक ख़ास उपलब्धि अपने नाम कर ली। वो अब आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 में 14 मैचों में करीब 50 की औसत से 625 रन बना लिए हैं।

शॉन मार्श के नाम था ये रिकॉर्ड:

बता दें आईपीएल के इतिहास में कई बड़े नामचीन खिलाड़ी खेल चुके हैं। आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर यशस्वी जायसवाल से पहले एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड शॉन मार्श के नाम था। शॉन मार्श ने 15 साल पहले आईपीएल में एक सीजन में 616 रन बनाकर इतिहास रचा था। जिसके बाद अब उनका यह रिकॉर्ड भारत के युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने अपने नाम किया। जायसवाल IPL के एक सीजन में 600 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय अनकैप्ड बने हैं।

आईपीएल इतिहास में जड़ा सबसे तेज़ अर्धशतक:

इस सीजन में केकेआर खिलाफ जायसवाल ने इतिहास रचा था। उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर केएल राहुल के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आईपीएल के इतिहास का सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ा। इस मैच में उन्होंने केकेआर के कप्तान नितीश राणा के पहले ही ओवर में 26 रन जड़कर भी नया इतिहास रचा था।

Tags:    

Similar News