IPL 2025 CSK vs MI: किसका पलड़ा रहा है भारी, जानें प्लेइंग XI और मैच से जुड़े सभी अपडेट्स
IPL 2025: 23 मैच को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होने वाला है। जिसको लेकर इन दोनों टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।;
CSK vs MI (Credit: Social Media)
IPL 2025 CSK vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आगाज कल यानी 22 मार्च से होने जा रहा है। जिसको लेकर सभी टीमों ने कमर कस ली है। IPL 2025 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा।
वहीं 23 मैच को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होने वाला है। जिसको लेकर इन दोनों टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दरअसल मुंबई इंडियंस टीम की थोड़ी परेशानी बढ़ी हुई है क्योंकि इस टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या बैन के कारण पहला मैच नहीं खेलेंगे और वहीं चोट के कारण जसप्रीत बुमराह भी मुंबई इंडियंस के शुरुआती कुछ मैच नहीं खेलेंगे।
वहीं दूसरी ओर फैंस अपने फेवरेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर खेलते हुए देखना चाहते हैं। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि, ये महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल होगा तो वहीं कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि इस IPL के बाद भी धोनी क्रिकेट खेलते रहेंगे। हालांकि, अभी इस पर कुछ कंफर्म कहा नहीं जा सकता। लेकिन इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला कांटे की होगी। तो ऐसे में आइए जानते हैं किसका पलड़ा रहा है भारी, जानें प्लेइंग XI और मैच से जुड़े सभी अपडेट्स के बारे में विस्तार से:
IPL 2025 CSK vs MI का मैच कहां खेला जाएगा (Where To Play IPL 2025 CSK vs MI Match):
IPL 2025 CSK vs MI का मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
IPL 2025 CSK vs MI का मैच कहां देखें (Where To Watch IPL 2025 CSK vs MI Match):
IPL 2025 CSK vs MI का मैच Jio Hotstar पर देख सकते हैं।
Chennai super kings playing XI:
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, महीथा पथिराना, नूर अहमद, खलील अहमद।
Mumbai Indians Playing XI:
रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, अर्जुन तेंदुलकर, मिशेल सेंटनर, मुजीब उर रहमान, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट।